{"_id":"5ce6897ebdec22073561c654","slug":"ms-dhoni-should-bat-at-number-five-says-in-world-cup-says-sachin-tendulkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व कप में धोनी की बल्लेबाजी को लेकर सचिन तेंदुलकर ने बड़ा बयान दिया है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप में धोनी की बल्लेबाजी को लेकर सचिन तेंदुलकर ने बड़ा बयान दिया है
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 23 May 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज तथा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, इसे लेकर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी राय रखी है।
2 of 5
सचिन और धोनी
सचिन ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि उनकी निजी राय है कि धोनी को आगामी वर्ल्ड कप में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। दो बार की चैंपियन भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 जून को खेलेगी।
3 of 5
सचिन-धोनी
सचिन ने कहा, 'मेरी निजी राय है कि धोनी को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। मुझे अभी भी यह पता नहीं है कि भारत का टीम कॉम्बिनेशन कैसा होगा। लेकिन अगर शिखर धवन और रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हैं और विराट कोहली नंबर तीन पर आते हैं तो नंबर चार पर कोई भी खिलाड़ी आए, लेकिन धोनी को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
मास्टर ब्लास्टर ने आगे कहा, 'धोनी के बाद पावर हीटर हार्दिक पांड्या को बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए। इस तरह से आप अनुभवी बल्लेबाज का इस्तेमाल कर सकते हैं। धोनी मैच को अंत तक ले जा सकेंगे और अंत में हार्दिक के साथ विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।' सचिन ने नंबर 4 स्थान को लेकर भी अपनी राय रखी और उन्होंने कहा कि इस स्थान पर किसी योग्य बल्लेबाज को उतारा जाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
उन्होंने कहा, 'अब तक नंबर चार स्थान को लेकर कई सारी बातें की जा चुकी है। मुझे लगता है कि अगर आपके पास अच्छे बल्लेबाज (गुणवत्ता वाले) हैं तो उन्हें अगर किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा जाए तो उन्हें खुद को उस नंबर पर ढालना चाहिए। मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसे शानदार बल्लेबाज हैं, जिन्हें अगर किसी स्थान पर भेजा जाता है तो वह अच्छा कर सकते हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।