{"_id":"5e91b03a8ebc3e7659673d87","slug":"ms-dhoni-should-not-push-into-retirement-too-early-says-ex-english-captain-nasser-hussain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पीढ़ी में एक बार आते हैं धोनी जैसे खिलाड़ी, नहीं बनाना चाहिए संन्यास का दबाव'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'पीढ़ी में एक बार आते हैं धोनी जैसे खिलाड़ी, नहीं बनाना चाहिए संन्यास का दबाव'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 11 Apr 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि एमएस धोनी पर अभी संन्यास का दबाव नहीं बनाना चाहिए। धोनी में अभी काफी क्रिकेट बाकी है और उनके जैसा खिलाड़ी पीढ़ियों में एक ही बार आता है। IPL का 13वां सीजन महेंद्र सिंह धोनी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पैमाना माना जा रहा था। कुछ लोगों का मानना है कि धोनी का सुनहरा वक्त बीत चुका है। दूसरी ओर कोच रवि शास्त्री ने साफ कर दिया है कि आईपीएल धोनी के अलावा कुछ अन्य खिलाड़ियों के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने का मौका हो सकता है। हालांकि इस साल आईपीएल का भविष्य अभी संकट में नजर आ रहा है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि धोनी पर संन्यास लेने का दबाव नहीं बनाना चाहिए क्योंकि अगर धोनी एक बार चले गए तो आप उन्हें दोबारा टीम में शामिल नहीं कर सकते।
2 of 4
नासिर हुसैन
नासिर हुसैन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'क्या महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में जगह के हकदार हैं? यह सीधी सी बात है। यह नियम हर किसी पर लागू होता है, जितना मैंने धोनी को देखा है, मुझे लगता है कि वह अभी भारतीय क्रिकेट को काफी कुछ दे सकते हैं। हां, एक-दो ऐसे मामले हुए हैं, जब लक्ष्य का पीछा करने के मामले में उनसे गलती हुई, जैसे कि इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का मुकाबला। लेकिन कुल मिलाकर देखें तो धोनी अब भी बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।'
3 of 4
नासिर हुसैन
- फोटो : ट्विटर
नासिर हुसैन ने कहा, 'और इस बात का ख्याल रखें कि एक बार अगर वह चले गए तो आप उन्हें दोबारा टीम में शामिल नहीं कर सकते। धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक पीढ़ी में एक बार आते हैं। उन पर जल्दी रिटायरमेंट लेने का दबाव मत बनाइए। सिर्फ धोनी अपनी मानसिक स्थिति जानते हैं और अंत में फैसला सिलेक्टर्स को करना है।'
कोच शास्त्री ने कहा था- 'यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि वह कब खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में कैसा खेलेंगे साथ ही विकेटकीपिंग में अन्य खिलाड़ी कैसा कर रहे हैं या फिर उनका फॉर्म धोनी के फॉर्म के मुकाबले कैसा है, ये सब बातें भी मायने रखेंगी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल आखिरी बड़ा टूर्नमेंट है, इसके बाद आपके अंतिम 15 लगभग तय हो जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ipl 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर आईपीएल को लेकर हालांकि संदेह बरकरार है, जो पहले 29 मार्च को शुरू होना था, लेकिन बाद में इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया है। हालांकि उस वक्त भी उसका शुरू होना अब मुश्किल है क्योंकि खबर है कि प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक में यह फैसला होने की खबर है कि देशभर में लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ाया जाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।