फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MS Dhoni: 'अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो पीआर की क्या जरूरत', सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता पर आया धोनी का बयान

Tue, 31 Dec 2024 09:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 31 Dec 2024 09:03 PM IST
सार

इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया से दूर रहने के फायदे भी गिनवाए। उन्होंने बताया कि इससे दूरी बनाने से उनका जीवन तनाव रहित है। धोनी ने कहा- सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट करें, क्या न करें, यह एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

विज्ञापन
MS Dhoni speaks on popularity of social media said If you play good cricket then what is the need for PR
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। अपने नेतृत्व कौशल की क्षमता के लिए मशहूर धोनी ने कभी सोशल मीडिया को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाया। अब मिस्टर कूल ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। 
MS Dhoni speaks on popularity of social media said If you play good cricket then what is the need for PR
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
यूरोग्रिप टायर्स को दिए एक इंटरव्यू में धोनी ने सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग और खुद उससे दूरी बनाए रखने पर बात की। पूर्व कप्तान ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उनके मैनेजर उन्हें सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह देते थे, लेकिन उन्होंने इसे कभी तवज्जो नहीं दी। धोनी ने कहा- जब मैंने 2004 में क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब सोशल मीडिया का इतना प्रभाव नहीं था। बाद में ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म आए। मेरे सभी मैनेजर्स ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए, फैंस से जुड़ना चाहिए और अपनी पब्लिक रिलेशन मजबूत करनी चाहिए।
MS Dhoni speaks on popularity of social media said If you play good cricket then what is the need for PR
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
धोनी अपने मैनेजर्स की इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि अगर वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो उन्हें किसी पब्लिक रिलेशन (पीआर) की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा- अगर मैं अच्छा क्रिकेट खेलता हूं, तो मुझे किसी पीआर की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni speaks on popularity of social media said If you play good cricket then what is the need for PR
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया से दूर रहने के फायदे भी गिनवाए। उन्होंने बताया कि इससे दूरी बनाने से उनका जीवन तनाव रहित है। धोनी ने कहा- सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट करें, क्या न करें, यह एक बड़ी चुनौती बन जाती है। मैं हमेशा यही सोचता था कि अगर कोई बात सच में जरूरी होगी, तो उसे साझा करूंगा। मुझे यह सोचने में कभी दिलचस्पी नहीं रही कि किसके पास कितने फॉलोअर्स हैं। मेरी प्राथमिकता हमेशा मेरा खेल और मेरी टीम रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed