{"_id":"6759692f8c4a1c40940640f8","slug":"year-ender-2024-team-india-records-in-this-year-t20-world-cup-rohit-sharma-news-in-hindi-2024-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender 2024: भारत के लिए T20 में स्वर्णिम साल, खत्म किया ICC ट्रॉफी का सूखा, बारबाडोस में लहराया था तिरंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Year Ender 2024: भारत के लिए T20 में स्वर्णिम साल, खत्म किया ICC ट्रॉफी का सूखा, बारबाडोस में लहराया था तिरंगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:32 PM IST
सार
भारत पिछले साल अपने घर में वनडे विश्व कप का चैंपियन बनने से चूक गया था, लेकिन इस साल उसने चूक नहीं की और 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा समाप्त किया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
1 of 5
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2024 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। यह साल कई मायनों में याद किया जाएगा जिसमें खेलों में भी भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की थी। करीब छह महीने पहले 30 जून 2024 को रोहित शर्मा की अुगआई वाली भारतीय टीम ने बारबाडोस में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीता था।
2 of 5
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ICC
वनडे विश्व कप 2023 से चूकने के छह महीने बाद हासिल की सफलता
भारत पिछले साल अपने घर में वनडे विश्व कप का चैंपियन बनने से चूक गया था, लेकिन इस साल उसने चूक नहीं की और 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा समाप्त किया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। भारत और भारतीय टीम के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह जीत काफी मायने रखती है। टीम में शामिल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। प्रशंसकों को इस बात का दुख था कि अब भारत के लिए रोहित और विराट टी20 में खेलते नजर नहीं आएंगे, लेकिन इस बात का संतोष था कि वे चैंपियन बनकर इस प्रारूप से अलग हुए।
3 of 5
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ICC
17 साल बाद जीता था टी20 विश्व कप
जब भी 2024 की याद की जाएगी तो भारत की यह जीत हमेशा लोगों के दिलों में होगी। भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत था। इससे पहले टीम ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। उस वक्त भी रोहित टीम का हिस्सा थे। इस तरह भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता था। यही नहीं, भारतीय टीम को कोई विश्व कप खिताब जीतने में 13 साल का लंबा वक्त लग गया था क्योंकि इससे पहले उसने 2011 में 50 ओवर के प्रारूप का विश्व कप अपने नाम किया था। इसी के साथ टीम इंडिया दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली तीसरी टीम बन गई थी। उनसे पहले वेस्टइंडीज (2012, 2016) और इंग्लैंड (2010, 2022) में ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टी20 विश्व कप
- फोटो : BCCI
रोमांचक फाइनल में जीता था भारत
बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी थी।
विज्ञापन
5 of 5
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ICC
17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा था। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन चाहिए थे। इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए। 18वें ओवर में बुमराह ने यानसेन को आउट किया और दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत हासिल की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।