सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने डालनी चाही फूट, कहा- हीरो नहीं टीम इंडिया के लिए मुसीबत हैं धोनी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil kumar Updated Mon, 21 Jan 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni the main problem of team india says Dean Jones cricket news update
ms dhoni

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ऐसे में टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की हर कोई तारीफ कर रहा है। धोनी ने लगातार तीन अर्धशतकीय पारियों के दम पर कुल 193 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।


 

Trending Videos
ms dhoni the main problem of team india says Dean Jones cricket news update
डीन जोन्स - फोटो : crictracker

हालांकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और लोकप्रिय कमेंटटेटर डीन जोन्स ने धोनी को टीम इंडिया का हीरो नहीं बल्कि बहुत बड़ी समस्या बताया है। डीन जोन्स ने एक अंग्रेजी अखबार के कॉलम में लिखा, 'मुख्य समस्या' धोनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni the main problem of team india says Dean Jones cricket news update
pant and dhoni

बता दें कि डीन जोंस ने धोनी की ऋषभ पंत से तुलना करते हुए लिखा है। उन्होंने लिखा है कि धोनी टीम में लौट आए हैं और अब सवाल ये उठता है कि क्या टीम इंडिया ऋषभ पंत को बतौर बल्लेबाज खिलाएगी?

ms dhoni the main problem of team india says Dean Jones cricket news update
एमएस धोनी और ऋषभ पंत

ऋषभ पंत और एमएस धोनी को लेकर विराट कोहली और सिलेक्टर्स के बीच एक बड़ी जंग विश्व कप 2019 में भी देखने को मिल सकती है। पंत ने बहुत कम समय में अपने टैलेंट को साबित किया है, लेकिन धोनी के अनुभव और ऑस्ट्रेलिया में हालिया प्रदर्शन से वह हर किसी की पहली पसंद बन गए हैं।

विज्ञापन
ms dhoni the main problem of team india says Dean Jones cricket news update
टीम इंडिया

जोन्स ने लिखा, 'टीम इंडिया का यह अब तक का सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई दौरा था। इस दौरे पर जो हल्का सा दाग है वो पर्थ में टीम इंडिया का प्रदर्शन, लेकिन पूरी तरह से देखा जाय तो ज्यादातर खिलाड़ियों ने विदेश में अच्छा खेला। सभी ने इस सफल दौरे में अपना योगदान दिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed