आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में आज 21वां मुकाबला रात 8 बजे मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान अब तक खेले कुल पांच मैचों में से दो मुकाबले ही जीतने में कामयाब हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस ने चार में से सिर्फ एक मैच जीता है। अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स छठे और मुंबई इंडियंस सातवें पायदान पर हैं।
IPL 2018: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर रहाणे के रण में उतर सकती है 'रोहित ब्रिगेड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
पिछले मैच की तरह इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस मुंबई के लिए पारी का आगाज कर सकते हैं। अब तक सभी मुकाबलों में दोनों ने मुंबई को सधी हुई शुरुआत दिलाई है। इस सीजन में मुंबई के ओपनर्स ने तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।
मिडल ऑर्डर
पिछले मैच में हार्दिक पांड्या के थ्रो से चोटिल होने वाले इशान किशन के खेलने पर पहले संदेह जताया जा रहा था, लेकिन अब उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। इशान किशन के बाद चौथे नंबर पर कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या और किरोन पोलार्ड जैसे शानदार ऑलराउंडर हैं, जो मिडल ऑर्डर से लेकर निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। कृणाल पांड्या ने अब तक 6.5 की शानदार औसत के साथ पांच विकेट चटकाए हैं।
डेथ ओवर्स में घातक गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह, मुस्ताफिजुर रहमान और मिचेल मैकलेनघम तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट की कमान संभालेंगे। तेज गेंदबाजी के सेक्शन में ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का भी इन्हें पूरा साथ मिलेगा।