फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: IPL में इशांत शर्मा को फ्रैंचाइजी ने किया निराश, तो काउंटी क्रिकेट में रच दिया इतिहास

Sun, 22 Apr 2018 01:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Video: Ishant Sharma creates history in county cricket after discard IPL 2018
ishant sharma - फोटो : file

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को आईपीएल 2018 में फ्रैंचाइजियों से निराशा हाथ लगी। उन्हें आईपीएल के इस सीजन में किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा। दरअसल, नीलामी के दौरान फ्रैंचाइजियों का कहना था कि ईशांत का प्रदर्शन पिछल कुस समयसे अच्छा नहीं था। इस वजह से उन पर दांव खेलना काफी महंगा पड़ सकता है। मगर इशांत ने सब के मंसूबों पर पानी फेर दिया और अपने नाम काउंटी क्रिकेट में एक अलग कीर्तिमान स्थापित किया।



 

Video: Ishant Sharma creates history in county cricket after discard IPL 2018
ishant sharma - फोटो : file

दरअसल, 29 साल के इस तेज गेंदबाज का गेंदबाजी सब देख चुके हैं, मगर उन्होंने बल्लेबाजी में भी कमाल कर अपने नाम एक अलग कीर्तिमान ल्थापित किया है, जिसके वजह से वह इस समय काफी चर्चा में हैं। बता दें कि इशांत के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला अर्ध शतक दर्ज हो गया है।

Video: Ishant Sharma creates history in county cricket after discard IPL 2018
ishant sharma

गौरतलब है कि आईपीएल में मौका न मिलने के कारण वह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने चले गए और वहां जाकर उन्होंने मैदान पर जमकर गेंदबाजी और बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया। इशांत ने वार्विकशायर के खिलाफ शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की। इसके बाद उन्होंने लीसेस्टरशायर की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला अर्धशतक भी जड़ा। इस दौरान उन्होंने कुल 141 गेंदों  6 चौके और एक छक्कों की मदद से 66 रन की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Video: Ishant Sharma creates history in county cricket after discard IPL 2018
इशांत शर्मा - फोटो : file photo

इससे पहले इस भारतीय तेज गेंदबाज ने वार्विकशायर के खिलाफ पांच विकेट भी झटके थे। बर्मिंघम में खेले जा रहे डिवीजन 2 के मुकाबले में ससेक्स की टीम के लिए डेब्यू करने वाले ईशांत शर्मा ने वार्विकशायर के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। ईशांत ने पहली पारी में 53 रन देकर तीन विकेट और फिर दूसरी पारी में 16 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
Video: Ishant Sharma creates history in county cricket after discard IPL 2018
इशांत शर्मा - फोटो : file

बता दें कि इशांत शर्मा ने टीम इंडिया के लिए कुल 81 टेस्टमैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने  144 पारियों में 234 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 80  वन-डे में 115 विकेट और 14 टी-20 में उन्होंने 8 विकेट  अपने नाम दर्ज किए हैं। वहीं, आईपीएल में इंशात ने कुल 76 मैचों में 2229 रन देकर 58 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, टीम इंडिया जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी। अब देखना होगा कि उनको टीम में जगह मिलती है या नहीं।

देखें वीडियोः-


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed