फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गेल-राहुल ने जिताया मैच...पर फैन्स प्रिटी जिंटा की अदाओं पर हार बैठे दिल, देखिए खूबसूरत PHOTOS

Sun, 22 Apr 2018 01:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 01:09 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Preity Zinta steals show in IPL 2018 match in Kolkata
IPL 2018 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में बेशक 'किंग्स' मैच जीत गए, लेकिन इस टीम की को-ऑनर और एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा की अदाएं फैन्स का दिल लूट ले गईं। उनके कई दिलचस्प अंदाज देखने को मिले, अगली स्लाइड में देखिए खास तस्वीरें...
Preity Zinta steals show in IPL 2018 match in Kolkata
आईपीएल-11 का 18वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच कोलकाता में खेला गया। टीम जीत भी गई, लेकिन प्रिटी जिंटा के अंदाज हर बार की तरह देखते ही बने। प्रिटी टीम को शुरुआत से ही चीयर करते नजर आईं। केकेआर का हर विकेट गिरने पर वे खुशी से उछल पड़तीं। प्रिटी जिंटा टीम के होने वाले सभी मैचों में अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहती हैं।
Preity Zinta steals show in IPL 2018 match in Kolkata
इस मैच के दौरान भी प्रीति जिंटा पवेलियन में बैठी फील्ड पर अपने खिलाड़ियों की ओर से लेने वाली हर विकेट पर तालियां बजा रही थीं। मैच जीतने के बाद तो वह खुशी से उछल पड़ीं। मैच के बीच में प्रिटी सेल्फी लेती भी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta steals show in IPL 2018 match in Kolkata
इन सभी के बीच कोलकाता का ईडन गार्डेंस शनिवार को तालियों से गुलजार रहा। स्टेडियम खचाखच भरा था। मैच के दौरान मैदान में चौके छक्के बरस रहे थे, स्टेडियम में क्रिकेट के दीवाने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे थे। युवा हाथों में प्रिटी के लिए प्यार भरे संदेश लिखकर लाए थे।
विज्ञापन
Preity Zinta steals show in IPL 2018 match in Kolkata
कोलकाता में शनिवार को खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और क्रिस गेल ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की। गेल ने जहां 38 गेंदों पर 62 रनों की नाबाद पारी खेली तो केएल राहुल ने 27 गेंदों पर 60 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed