फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSKvSRH: इन 11 धुरंधरों के दम पर 'माही ब्रिगेड' फिर बनना चाहेगी नंबर-1

Sun, 22 Apr 2018 12:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Chennai Super Kings Predicted XI against Sunrisers Hyderabad ipl 2018 match 20
सीएसके

आईपीएल के 11वें सीजन का 20वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 4 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीम इस सीजन में अब तक 3-3 मैच जीते हैं। इस मैच को जीतकर अक तालिका में सीएसके की टीम नंबर-1 बनना चाहेगी। फिलहाल सीएसके 6 अंकों के साथ दूसरे, जबकि हैदराबाद की टीम 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबीज है। आइये जानते हैं कि 'माही' की टीम 5वें मुकाबले को जीतने किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैंः-


 

ओपनर्स

Chennai Super Kings Predicted XI against Sunrisers Hyderabad ipl 2018 match 20
शेन वॉटसन - फोटो : il

ओपनर्स की भूमिका में धाकड़ बल्लेबाज शेन वॉटसन और अंबाती रायडू खेलते नजर आएंगे। पिछले मैचों में वॉटसन ने तूफानी पारी खेलकर 57 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से 106 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, जबकि रायडू मात्र 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस सीजन में अभी तक वॉटसन ने कुल मिलाकर बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 मैचों में 175 रन के साथ 6 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि रायडू ने अभी तक कुल मिलाकर 122 रन बनाए हैं।
 

मिडिल ऑर्डर

Chennai Super Kings Predicted XI against Sunrisers Hyderabad ipl 2018 match 20
एमएस धोनी

मिडिल ऑर्डर में सुरेश रैना, एमएस धोनी और सैम बिलिंग्स का खेलना तय माना जा रहा है। चोट से वापसी होने के बाद भी रैना ने पिछले मैच में 29 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 46 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं, कप्तान धोनी और बिलिंग्स पिछले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। दोनों बल्लेबाजों ने 5 और 3 रन बनाकर आउट हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑलराउंडर

Chennai Super Kings Predicted XI against Sunrisers Hyderabad ipl 2018 match 20
dwayne bravo

ऑलराउंडर की भूमिका में ड्वेन ब्रावो और रविन्द्र जडेजा नजर आ सकते हैं। ब्रावो ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। 4 मैचों में उन्होंने 104 रन के साथ 3 विकेट लिए हैं। पिछले मैच में उन्होंने 16 गेंदों में24 रन की नाबाद पारी खेली थी।

विज्ञापन

गेंदबाजी

Chennai Super Kings Predicted XI against Sunrisers Hyderabad ipl 2018 match 20
शार्दुल ठाकुर

गेंदबाजी के तौर पर शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा और इमरान ताहिर का खेलना तय माना जा रहा है। पिछले मुकाबले में इमरान ताहिर ने 1 जबकि इन तीनों तेज गेंदबाजों ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed