किंग्स इलेवन पंजाब के घातक बल्लेबाज 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल की तूफानी बल्लेबाजी से सब वाकिफ हैं। उनको क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट का सबसे अनुभवी और स्टार बल्लेबाज माना जाता है। वह किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं, लेकिन आईपीएल के 11वें सीजन में किसी फ्रैंचाइजी ने उनपर भरोसा नहीं जताया। आखिरी वक्त में पंजाब ने उन्हें बेस प्राइस में खरीदा। आइये जानते हैं आखिरी समय में गेल को खरीदने का राज क्या था-
IPL 2018: सहवाग ने क्रिस गेल का खोला एक और राज, बताई आखिरी वक्त में खरीदने की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि आईपीएल के इस सीजन में गेल ने अपने बल्ले से तूफानी पारी खेली है। गेल ने इस सीजन में अबतक कुल 5 में से 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक के साथ 229 रन बनाए हैं। गेल ने सीएस के खिलाफ 63, एसआरएच के खिलाफ नाबाद 104 और केकेआर के खिलाफ नाबाद 62 रन की शानदार पारी खेली है और इस सीजन में वह अन्य टीमों के लिए खतरा बनते दिखाई दे रहे हैं। इस सीजन में गेल के अब तक 19 छक्के जड़े हैं।
दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब टीम के डायरेक्टर और टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा आखिरी समय में गेल के खरीदने का खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'वह गेल से ऐसी ही धमाकेदार पारी की आशा कर रहे थे। क्या यह सही नहीं है? मैंने आईपीएल को बचाया– कोई भी गेल से बेहतरीन नहीं है। मैं गेल से ऐसा ही करने की उम्मीद कर रहा था।'
उन्होंने आगे कहा, 'गेल पीठ के दर्द से काफी परेशान थे। जिसके कारण वह कम खेल पाए। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने उन्हें छोड़ दिया, इसलिए कि वह रन नहीं बना रहे थे। इसके साथ बहुत कम लोग थे, जो नीलामी के दौरान उन्हें खरीदना चाहते थे। यदि मैं उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाता हूं, तो वह मार्केट में जगह बनाने के लिए अच्छे खिलाड़ी हैं। यह मेरा काम है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम पहले गेल पर बोली लगाते तो वह महंगा हो जाता।'
बता दें कि पंजाब के कप्तान अंश्विन ने दूसरे बल्लेबाज और गेल के बीच अंतर बताते हुए कहा था कि, गेल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे अनुभवी और सर्वाधिक रन स्कोर हासिल करने वाले बल्लेबाज हैं। उन्हें आईपीएल ऑक्शन 2018 के पहले दो राउंड के दौरान किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा था। गेल ने अपने खेल से स्टेडियम में बैठे प्रशंसकों का काफी मनोरंजन किया। शब्दों में उनकी पारी को बताना मुश्किल है, उनका स्टाइल कमाल है और जब वह अपने अंदाज में खेलते हैं, उनकी बराबरी करना काफी मुश्किल होता है।