फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: ट्रेंट बोल्ट ने पकड़ा IPL इतिहास का सबसे जादुई कैच, देख सब रह गए हैरान

Sun, 22 Apr 2018 08:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Trent Boult historical catch of ipl history of RCB vs DD match 19 
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : BCCI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार को आईपीएल 2018 के 19वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हराया। इसी के साथ आईपीएल के इस सीजन में आरसीबी ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। मुकाबले के दौरान दिल्ली के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का ऐसा जादुई कैस लपका कि सब-के-सब देखते ही रह गए और विराट को यकीन भी न हुआ।

Trent Boult historical catch of ipl history of RCB vs DD match 19 
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : ipl

दरअसल, दिल्ली की तरफ से मैच का 11वें ओवर युवा गेंदबाज हर्षल पटेल गेंदबाजी करने आए। उनके इस ओवर की अंतिम गेंद का सामना कप्तान विराट कोहली कर रहे थे। कोहली ने अंतिम गेंद पर ऑन साइट में शानदार छक्के के लिए शॉट लगाया, लेकिन बाउंड्री पर खड़े बोल्ट ने दाएं हाथ से गेंद को इस कदर लपका कि गेंद को बाउंड्री से भी नहीं लगने दिया। 

Trent Boult historical catch of ipl history of RCB vs DD match 19 
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : ipl

वहीं, विराट देखते ही रह गए। सबको लगा कि गेंद बाउंड्री से टच हो गई है। मगर अंपायर और कोहली को इस कैच पर यकीन नहीं हुआ। इसके बाद कोहली ने अंपायर रिव्यू लिया, जिसमें साफ दिखाई दिया कि बोल्ट ने बेहतरीन कैच पकड़ा। शानदार कैच को देखकर मैच के बाद जिसके बाद विराट ने कहा भी आउट कि होने का गम नहीं। इस मुकाबले में कोहली 26 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्कों की मदद से 30 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trent Boult historical catch of ipl history of RCB vs DD match 19 
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : BCCI

बता दें कि बोल्ट के इस शानदार कैच के बावजूद भी दिल्ली यह मैच हार गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने बेंगलुरू के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में आरसीबी ने एबी डीविलियर्स की नाबाद 90 रन की पारी की बदौलत 4 विकेट खोकर 12 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Trent Boult historical catch of ipl history of RCB vs DD match 19 
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : iplt20.com

देखें वीडियोः

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed