{"_id":"585654f34f1c1b5361c05d22","slug":"mumbai-s-wonder-boy-pranav-dhanawade-arrested-by-mumbai-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड पारी खेलने वाले क्रिकेटर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रिकॉर्ड पारी खेलने वाले क्रिकेटर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 18 Dec 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Dec 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रणव धनावड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक हजार रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाले मुंबई के युवा क्रिकेटर प्रणव धनावड़े को शनिवार मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक टीवी चैनल के एसोसिएट एडीटर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि मुंबई के वंडर ब्वॉय को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एक हजार रन की रिकॉर्ड पारी खेलने वाले क्रिकेटर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 of 5
क्रिकेट
- फोटो : AmarUjala
प्रणव को केवल इसलिए गिरफ्तार इसलिए किया गया क्योंकि वह उस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे जो उनके खेल के मैदान को हैलीपैड बनाए जाने का विरोध कर रहा था। एक कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का हैलीकॉप्टर को इस जगह पर लैंड करना है। इसी मैदान पर धनावड़े क्रिकेट खेलते हैं।
एक हजार रन की रिकॉर्ड पारी खेलने वाले क्रिकेटर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
3 of 5
क्रिकेट, बैट
कल्याण के सुभाष मैदान पर पिच के करीब हैलीपैड का निर्माण किया जा रहा था। धनावड़े सहित कई स्थानीय खिलाड़ियों ने इसके खिलाफ विरोध किया। विरोध से पहले धनावड़े ने स्थानीय प्रशासन से हैलीपैड को पड़ोस के किसी क्षेत्र में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था क्योंकि यहां हैलीपैड बनने के कारण उनका खेल प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक हजार रन की रिकॉर्ड पारी खेलने वाले क्रिकेटर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 of 5
क्रिकेट
- फोटो : amar ujala
लेकिन उनकी बात का स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ। जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो इस युवा खिलाड़ी ने विरोध करने का फैसला किया। विरोध किए जाने के दौरान ने केवल घनावड़े को पुलिस ने मारा बल्कि उन्हें हिरासत में भी ले लिया। इसके बाद उसके विरोध का समर्थन करने कारण पुलिस ने प्रणव के माता-पिता को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
एक हजार रन की रिकॉर्ड पारी खेलने वाले क्रिकेटर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
5 of 5
प्रणव धनावड़े
इसी साल जनवरी में भंडारी कप इंटर स्कूल प्रतियोगिता में केसी गांधी हायर सेकेंड्री स्कूल की ओर से खेलते हुए धनावड़े ने आर्य गुरुकुल की टीम के खिलाफ 327 गेंद पर नाबाद 1009 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 308.56 था। इस दौरान प्रणव ने 116 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रणव को अगले पांच साल 10 हजार रुपये मासिक सहायता देने का फैसला किया। मुंबई की अंडर 16 टीम में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को प्रणव धनावड़े पर वरीयता दिए जाने को लेकर भी विवाद हुआ था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।