बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुश्फिकुर रहीम ने बंगबंधु टी-20 कप के दौरान अपने साथी खिलाड़ी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए दुनिया से माफी मांगी है। रहीम ने इंस्टाग्राम पर लिखे एक पोस्ट में अपने व्यवहार को लेकर खेद जताया है।
बीच मैदान मारना चाहते थे थप्पड़, अब मुश्फिकुर रहीम ने दुनिया के सामने मांगी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरसअल रहीम बांग्लादेश की घरेलू टी-20 लीग के एक मैच के दौरान बेक्सिम्को ढाका के साथी खिलाड़ी नसुम अहमद से भिड़ गए थे। उन्होंने अहमद को मारने के लिए हाथ भी उठा लिया था। दोनों के बीच एक कैच को पकड़ने के लिए यह विवाद हुआ।
यह पूरा वाकया फार्च्यून बरिशल के खिलाफ मैच के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। उस वक्त बरिशल को जीत के लिए 19 गेंदों में 45 रनों की जरूरत थी और अफीफ हुसैन मैदान पर बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी उन्होंने एक बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और विकेट के पीछे हवा में उठ गई। उस समय विकेटकीपर मुश्फिकुर और पास में फील्डिंग कर रहे नसुम, दोनों ही गेंद को पकड़ने के लिए दौड़े और टकराने से बाल-बाल बचे। ऐन मौके पर नसुम के पीछे हटने से रहीम ने कैच पकड़ा और दोनों टकराने से बच गए। इन सबके बीच रहीम ने आपा खो दिया और एक नहीं बल्कि दो बार नसुम को अपशब्द कहते दिखे।
Calm down, Rahim. Literally. What a chotu 🐯🔥
— Nikhil 🏏 (@CricCrazyNIKS) December 14, 2020
(📹 @imrickyb) pic.twitter.com/657O5eHzqn
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रहीम की जमकर आलोचना हुई, जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर नसुम के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि मैंने अहमद से पहले ही माफी मांग ली है और एक बार फिर से सार्वजनिक तौर पर उनसे, अपने समर्थकों और सभी से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगता हूं। उन्होंने दोबारा ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात भी कही।