{"_id":"6a252ff1c9e292745500cf49","slug":"nd-vs-afg-india-cross-550-runs-at-home-for-first-time-since-2023-register-second-highest-test-total-against-a-2026-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG: 2023 के बाद भारत ने घरेलू टेस्ट मैच में बनाए 550+ रन, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा सर्वोच्च स्कोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG: 2023 के बाद भारत ने घरेलू टेस्ट मैच में बनाए 550+ रन, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा सर्वोच्च स्कोर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:16 PM IST
सार
भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के दम पर अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में विशाल स्कोर बनाया। भारत ने इस तरह 2023 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट मैच में 550 रनों का आंकड़ा पार किया है।
विज्ञापन
गिल और पंत
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल के शतकों की मदद से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक जड़े। वहीं, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली।
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : BCCI
भारतीय बल्लेबाजों ने गेंदबाजों को किया परेशान
अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का दम दिखा। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाए जो 126 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, केएल राहुल ने 100, पंत ने 81, सुदर्शन ने 81, मानव सुथार ने 28, यशस्वी ने 24, मोहम्मद सिराज ने 22 और ध्रुव जुरेल ने 19 रन बनाए। सुंदर 68 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे। कुलदीप यादव भी नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सैफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट झटके, जबकि जियाउर रहमान शरीफी और हशमातुल्लाह शाहिदी को एक-एक विकेट मिले।

Trending Videos
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
घरेलू पिच पर किया दमदार प्रदर्शन
अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में भारत को मजबूत टीमों का सामना करना है। यही कारण है कि भारत के लिए यह मैच काफी अहम है। भारत पिछले कुछ समय से घरेलू मैदान पर भी टेस्ट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था। लेकिन इस मैच में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने 2023 के बाद पहली बार टेस्ट में घरेलू मैदान पर 550 रनों का आंकड़ा पार किया। इससे पहले टीम ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मैच में 571 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, भारत का यह स्कोर अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में किसी टीम का दूसरा सर्वोच्च टोटल है। इस टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है जिन्होंने 2024 में 586 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी
इससे पहले, शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी ने टेस्ट के दूसरे दिन 169 रनों की साझेदारी निभाते हुए इतिहास रच दिया। पंत और गिल द्वारा की गई ये साझेदारी अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की गई किसी भी विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है। टेस्ट के दूसरे दिन गिल और पंत ने मिलकर 48 रन और जोड़े। भारतीय कप्तान 177 गेंदों का सामना करने के बाद 126 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में गिल ने 15 चौके और एक छक्का लगाया।
टेस्ट के पहले दिन भी भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। यशस्वी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 24 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद राहुल को साई सुदर्शन के रूप में बढ़िया जोड़ीदार मिला। राहुल-सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 184 गेंदों में 139 रनों की अहम साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सुदर्शन ने 13 चौके लगाए। वहीं, राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया और 165 गेंदों में 100 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजी क्रम के आगे अफगानिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए।

सलीम सैफी
- फोटो : ACB
सलीम सैफी ने किया प्रभावित
अफगानिस्तान के लिए इस मैच में सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद सलीम सैफी रहे। सलीम ने इस मैच में 140 रन लुटाकर छह विकेट लिए। वह टेस्ट में फाइव विकेट हॉल पूरे करने वाले अफगानिस्तान के तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले जियाउर रहमान और निजात मसूद ऐसा कर चुके हैं। सलीम टेस्ट मैच की एक पारी में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। जियाउर ने 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 97 रन देकर सात विकेट लिए थे, जबकि मसूद ने 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ 79 रन देकर पांच विकेट झटके थे।