सब्सक्राइब करें

आईपीएल सुपरस्टार ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, कभी बीच मैच में विराट कोहली को दी थी गाली

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
nitish rana engaged to girlfriend saachi marwah
नितीश राणा

टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की शादी का सीजन पिछले साल कप्तान विराट कोहली के साथ शुरू हुआ। कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को अपना हमसफर बनाया। यह ट्रेंड जारी रहा और कई भारतीय क्रिकेटर्स या तो शादी के बंधन में बंधें या फिर उन्होंने सगाई की। कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अगरवाल ने पिछले सप्ताह शादी की तो हाल ही में संदीप शर्मा ने सगाई की। अब क्रिकेटरों की इस लिस्ट में नया नाम नितीश राणा का है। नितीश ने अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह से सगाई की।

Trending Videos
nitish rana engaged to girlfriend saachi marwah
नितीश राणा

बाएं हाथ के बल्लेबाज हाल ही में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे। वह मध्यक्रम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज रहे और टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। राणा की ऑफ स्पिन ने भी समय-समय पर कमाल किया और इससे उनकी ऑलराउंड क्षमता निखरकर सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
nitish rana engaged to girlfriend saachi marwah
नितीश राणा और साची मारवाह - फोटो : instagram

बता दें कि नितीश राणा ने रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह से सगाई की। राणा के दिल्ली टीम के साथी ध्रूव शोरे ने इस खबर की पुष्टि की। शोरे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नितीश राणा और उनकी गर्लफ्रेंड की सगाई की फोटो अपलोड की। ऐसा प्रतीत होता है कि शोरे इस कार्यक्रम में शामिल थे और उन्होंने इसके लिए अपनी टीम के साथी को शुभकामनाएं दी।

nitish rana engaged to girlfriend saachi marwah
नितीश राणा

बता दें कि साची पेशे से आर्किटेक्ट हैं और वह दिल्ली में रहती हैं। नितीश और साची ने सोशल मीडिया पर एकदूसरे के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों ने एकदूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताया है। साची-नितीश की शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इनकी फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। राणा को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है और कई विशेषज्ञ उन्हें प्रतिभाशाली क्रिकेटर मानते हैं। 

विज्ञापन
nitish rana engaged to girlfriend saachi marwah
virat kohli and nitish rana

आईपीएल 2018 में नितीश राणा का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने 15 मैचों में 304 रन बनाए। यहीं नहीं उन्होंने आरसीबी के खिलाफ लगातार दो गेंदों में विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को आउट किया। 24 वर्षीय ऑलराउंडर ने हालांकि, विराट का विकेट लेने के बाद उन्हें अपशब्द कहे थे, जिसके बाद काफी बवाल भी हुआ था। राणा ने बाद में इस हरकत के लिए माफी भी मांगी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed