फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन शर्तों के बाद रसेल को फिर मिली काले बल्ले से खेलने की अनुमति 

Wed, 28 Dec 2016 01:03 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
once again Andre Russell's black bat approved
आंद्र रसेल - फोटो : Sky Sports

इस साल बिर बैश में काले बल्ले से खेलकर सनसनी मचाने वाले आंद्रे रसेल को एक बार फिर काले बल्ले के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है। लेकिन इसके लिए आयोजकों ने उनके ऊपर शर्त लगा दी है। इन शर्तों का  पालन करने के बाद ही वो दोबारा काले बल्ले का इस्तेमाल कर सकते हैं। बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के पहले मैच में रसेल ने काले बल्ले का इस्तेमाल किया था। इसके लिए उन्होंने पहले आयोजकों से अनुमति ले ली थी, लेकिन बाद में दी गई अनुमति वापस ले ली गई। 

इन शर्तों के बाद रसेल को फिर मिली काले बल्ले से खेलने की अनुमति 

once again Andre Russell's black bat approved
आंद्र रसेल
लेकिन उन्हें दोबारा इस शर्त पर बल्ले के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है कि बल्ले के रंग गेंदपर न लगे। इसके लिए बल्ले के उपर ट्रांसपेरेंट लेमिनेशन किया जाए। रसेल ने बल्ले के निर्माताओं से ऐसा करने को कहा और उन्होंने उनकी बात मान ली है और बल्ले में नियमों के अनुरूप बदलाव कर दिए गए। आयोजकों का कहना है कि बैट के ऊपर क्लियर लैमिनेट कवर लगा दिया गया है। ऐसा करने से आईसीसी के नियमों के अनुरूप रंगीन बल्ला गेंद के रंग को प्रभावित नहीं करेगा। हम इस बात से संतुष्ट हो गए हैं कि इससे खेल के नियमों का किसी प्रकार उल्लंघन नहीं होता है। 

इन शर्तों के बाद रसेल को फिर मिली काले बल्ले से खेलने की अनुमति 

once again Andre Russell's black bat approved
क्रिस गेल का गोल्डन बैट
बिग बैश लीग में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अनुमति के साथ खिलाड़ी रंगीन बल्लों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह रंग या तो काला हो या टीम की जर्सी के प्राथमिक रंग के अनुरूप हो। पिछले सीजन में भी वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने गोल्डन(सुनहरे) कलर के बल्ले का इस्तेमाल किया था। रसेल के काले बल्ले की तरह उसका निर्माण भी स्पार्टन कंपनी ने किया था। उस बल्ले को लेकर भी विवाद हुआ था।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed