सब्सक्राइब करें
SRH Inning
75/2 (9.2 ov)
Heinrich Klaasen 7(8)*
Ishan Kishan 49 (29)
Rajasthan Royals elected to bowl

41 साल में ऐतिहासिक मोड़ पर एशिया कप: भारत-पाकिस्तान फाइनल में पहली बार भिड़ेंगे; बांग्लादेश ने गंवाया मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 26 Sep 2025 12:21 AM IST
सार

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर-4 मैच में 11 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका सामना 28 सितंबर यानी रविवार को भारत से खिताबी मुकाबले में होगा।

विज्ञापन
PAK vs BAN T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका सामना खिताबी मुकाबले में भारत से होगा। यह मैच 28 सितंबर यानी रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। गुरुवार को खेले गए सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 124 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि सैम अयूब को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने एक विकेट अपने नाम किया।
Trending Videos
PAK vs BAN T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI
सुपर-4 की अंक तालिका
ग्रुप चरण में तीन में से दो मुकाबले जीतकर सुपर-4 में पहुंची पाकिस्तान टीम ने गुरुवार को एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली। इससे पहले भारतीय टीम ने बुधवार को बांग्लादेश पर 41 रन से जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। सुपर-4 की अंक तालिका में भारत दो मैचों में चार अंक और 1.357 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। अब उसको अपना इस चरण का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है, जिसमें टीम फाइनल से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत करने उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान को सुपर-4 में तीन मैचों में से सिर्फ दो में जीत मिली। चार अंक और 0.329 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, बांग्लादेश और श्रीलंका क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PAK vs BAN T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
41 साल में पहली बार आमने-सामने भारत-पाकिस्तान
एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। 2016 में पहली बार यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला गया। भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली टीम है। भारत ने अब तक आठ बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, पाकिस्तान ने सिर्फ दो बार खिताब अपने नाम किया जबकि श्रीलंका ने छह बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। दिलचस्प बात यह है कि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में कभी भी भारत-पाकिस्तान का फाइनल में आमना-सामना नहीं हुआ था। अब इतिहास पलटने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने मौजूदा संस्करण में पाकिस्तान को दो बार पटखनी दी है और फिलहाल टीम इस टूर्नामेंट में अजेय है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए खिताब की जंग आसान नहीं होने वाली है।
PAK vs BAN T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @BCBtigers
बांग्लादेशी गेंदबाजों ने कसा शिकंजा
बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मैच की शुरुआत से शिकंजा कसे रखा। तस्कीन अहमद (28 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में बांग्लादेश के गेंदबाजों में मैच शुरुआती 12 ओवर में पूरी तरह से शिकंजा कसे रखा। लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने 18 रन देकर दो जबकि महेदी हसन ने 28 रन देकर दो विकेट लिए। अनुभवी मुस्ताफिजूर रहमान सबसे महंगे साबित हुए उन्होंने 33 रन देकर एक विकेट लिया।

पाकिस्तान की टीम 11वें ओवर में 49 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी और ऐसा लग रहा था कि टीम 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पायेगी। मोहम्मद हारिस (23 गेंद में 31), शाहीन शाह अफरीदी (13 गेंद में 19) और मोहम्मद नवाज (15 गेंद में 25) ने उपयोगी पारियों के साथ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। फहीम अशरफ नौ गेंद में 14 रन पर नाबाद रहे।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर साहिबजादा फरहान (चार) ने तस्कीन के खिलाफ चौके से खाता खोला लेकिन अगली ही गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर रिशाद को कैच दे बैठे। तस्कीन ने इसके साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 100 विकेट पूरे किया। सैम अयूब लगातार तीसरी पारी में खाता खोले बगैर ऑफ स्पिनर महेदी का शिकार बने। फखर जमां (13), हुसैन तलत (तीन) और कप्तान सलमान अली आगा (19) भी टीम के 50 रन पूरे होने से पहले ही पवेलियन लौट गए। हारिस, अफरीदी और नवाज ने इसके बांग्लादेश के क्षेत्ररक्षकों द्वारा मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए बाद कुछ शानदार छक्के जड़े जिससे टीम आखिरी आठ ओवर में 80 रन जोड़ने में सफल रही।
विज्ञापन
PAK vs BAN T20 Asia Cup 2025 Super 4 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI
पाकिस्तानी गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक किया छोटे लक्ष्य का बचाव
पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने 17 रन देकर तीन विकेट लिये। हारिस रऊफ को भी तीन सफलता मिली जबकि सईम अयूब ने दो और मोहम्मद नवाज ने एक विकेट लिया। बांग्लादेश के लिए शमीम हुसैन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहा। तस्कीन अहमद (28 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में बांग्लादेश के गेंदबाजों में मैच शुरुआती 12 ओवर में पूरी तरह से शिकंजा कसे रखा। लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने 18 रन देकर दो जबकि महेदी हसन ने 28 रन देकर दो विकेट लिए। अनुभवी मुस्ताफिजूर रहमान सबसे महंगे साबित हुए उन्होंने 33 रन देकर एक विकेट लिया।

पाकिस्तान की टीम 11वें ओवर में 49 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी और ऐसा लग रहा था कि टीम 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पायेगी। मोहम्मद हारिस (23 गेंद में 31), शाहीन (13 गेंद में 19) और नवाज (15 गेंद में 25) ने उपयोगी पारियों के साथ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। फहीम अशरफ नौ गेंद में 14 रन पर नाबाद रहे। छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए शाहीन ने पहले ओवर में ही परवेज हुसैन इमोन को खाता खोले बगैर डीप मिडविकेट पर नवाज के हाथों कैच करा पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई। शानदार लय में चल रहे सैफ हसन ने फहीम अशरफ और हारिस रऊफ के खिलाफ छक्के जड़कर दबाव कम करने की कोशिश की।

पाकिस्तान ने पांचवें ओवर में सैफ को रन आउट करने का आसान मौका गवां दिया जब दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गये थे और सईम का थ्रो विकेट के दूर से निकल गया। शाहीन ने हालांकि अगली ही गेंद पर तौहिद हृदय (पांच) को आउट कर पाकिस्तान को दूसरी सफलता दिलाई। बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए मेहदी ने छक्के के साथ खाता खोला लेकिन सैफ अगले ओवर में हारिस रऊफ की गेंद को सईम के हाथों में खेल गये। पावरप्ले में बांग्लादेश तीन विकेट पर 36 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। पाकिस्तान के कप्तान ने इसके बाद दोनों छोर से स्पिनरों को गेंद थमाई और महेदी  रन गति को बढ़ाने के लिए आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में नवाज की गेंद  को तलत हसन के हाथों में खेल गए। शमीम ने अबरार अहमद की गेंद पर छक्का लगाया लेकिन नुरुल हसन (16) क्रीज पर समय बिताने के बाद सईम की गेंद पर नवाज को कैच दे बैठे। कप्तान जाकीर अली (पांच) भी बल्ले से योगदान देने में नाकाम रहे जिससे जरूरी रन गति तेजी से बढ़ती चली गयी। आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे शमीम के शाहीन की गेंद पर आउट होते ही बांग्लादेश की उम्मीदों ने दम तोड़ दिया। रऊफ ने 18वें ओवर में दो विकेट चटकाकर पाकिस्तान की जीत पक्की कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed