{"_id":"6523d6738a29cedf850fdc2a","slug":"pakistan-anchor-zainab-abbas-thrown-out-of-world-cup-controversy-over-tweet-against-india-deported-2023-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup: पाकिस्तान की एंकर जैनब अब्बास को लेकर विवाद, क्या भारत से बाहर निकाला गया? जानें हकीकत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: पाकिस्तान की एंकर जैनब अब्बास को लेकर विवाद, क्या भारत से बाहर निकाला गया? जानें हकीकत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 09 Oct 2023 09:14 PM IST
सार
बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। उसने नीदरलैंड को अपने पहले मैच में परास्त किया है। उसे दूसरा मुकाबला मंगलवार (10 अक्तूबर) को श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में खेलना है।
विज्ञापन
1 of 4
जैनब अब्बास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत में वनडे विश्व कप का 11वां संस्करण पांच अक्तूबर को शुरू हुआ। टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के अलावा वहां के विशेषज्ञ, प्रशंसक और एंकर भी भारत आए हुए हैं। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। उसने नीदरलैंड को अपने पहले मैच में परास्त किया है। उसे दूसरा मुकाबला मंगलवार (10 अक्तूबर) को श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में खेलना है। इसी बीच एक बड़ा विवाद सामने आया है।
2 of 4
विराट कोहली और जैनब अब्बास
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के न्यूज चैनल समा टीवी ने यह बताया था कि पाकिस्तान की मशहूर एंकर जैनब अब्बास को विश्व कप से हटा दिया गया है और उन्हें भारत से बाहर निकाल दिया गया है। जैनब को दुबई पहुंचाया गया है। अब इस मामले में नई जानकारी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हालांकि दावा किया जैनब ने व्यक्तिगत कारणों से भारत छोड़ा है। आईसीसी के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ जैनब को निर्वासित नहीं किया गया है, वह निजी कारणों से वापस गई है।’’ जैनब पिछले सप्ताह हैदराबाद पहुंची थी। हैदराबाद से उन्हें बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद सहित उन शहरों की यात्रा करनी थी जहां पाकिस्तान को खेलना है।
3 of 4
जैनब अब्बास
- फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी नहीं दे सकता दखल
समा टीवी ने बताया था कि जैनब ने अपने ट्वीट में भारत का अपमान किया था। इसके अलावा उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं को भी अपमानित किया था। इस कारण उन्हें विश्व कप से अलग होना पड़ा है। जैनब आईसीसी की ब्रॉडकास्ट टीम में शामिल थीं। वह पाकिस्तान के पहले मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आई थीं। इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भी कुछ नहीं कर पाएगा, क्योंकि यह देशों के बीच का विवाद है। अब इस पूरे मामले की सच्चाई आईसीसी के अधिकारी ने बता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जैनब अब्बास
- फोटो : सोशल मीडिया
मेकअप आर्टिस्ट रह चुकी हैं जैनब
जैनब लंबे समय से क्रिकेट एंकरिंग कर रही हैं और कई बड़े टूर्नामेंट में नजर आ चुकी हैं। वह एक बच्चे की मां हैं, लेकिन क्रिकेट के प्रति काफी समर्पित है। जैनब क्रिकेट एंकर के अलावा मेकअप आर्टिस्ट भी रह चुकी हैं। उनके पिता नासिर अब्बास क्रिकेटर रह चुके हैं। जैनब के पाकिस्तान सहित कई देशों में प्रशंसक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।