Israel Palestine War: इस्राइल और फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच भयानक जंग जारी है। हमास ने शनिवार को इस्राइल पर हमला किया था जिसके बाद इस जंग की शुरुआत हुई थी। आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एलान किया कि 'हम युद्ध में हैं। उन्होंने यह एलान उस समय किया, जब तेल अवीव समेत देश भर के अलग अलग शहरों और कस्बों पर हमास ने 5,000 से अधिक रॉकेट दागे।
Israel Palestine War: नास्त्रेदमस ने 450 साल पहले ही इस्राइल को लेकर कर दी थी ये भविष्यवाणी, खौफ में दुनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, मिशेल डी नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2023 में एक बड़ा युद्ध होगा। नास्त्रेदमस ने जर्मनी में हिटलर के उदय से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की गोली मारकर हत्या समेत बीते 100 वर्षों की कई ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हो चुकी हैं।
450 साल पहले नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में लिखा था कि साल 2023 में एक बड़ा युद्ध होगा, जो सात महीने तक चलेगा। इस युद्ध में अपने बुरे कामों की वजह से लोग मरेंगे और रूएन,एवरेक्स राजा के अधीन नहीं होंगे। बता दें कि हमास ने 70 के आसपास इस्राइल के नागिरकों और कथित तौर पर आईडीएफ सैनिकों को बंधक बनाया है। इनमें से कई लोगों की हमास ने बेरहमी से हत्या कर दी है।
इस्राइल-फलस्तीन विवाद: आखिर कब और कैसे शुरू हुई इन दोनों देशों के बीच लड़ाई?
हमास के वरिष्ठ सैन्य कमांडर मोहम्मद देइफ ने आह्वान किया है कि हमास का समर्थन करने वाले फलस्तीनी 'ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म' में शामिल हों। देइफ का कहना है कि यह धरती के आखिरी कब्जे के अंत की सबसे बड़ी लड़ाई का दिन है। सैन्य कमांडर ने कहा कि लोग अपने हक के लिए आगे आएं और अपनी जमीन के लिए अपने खून का आखिरी कतरा तक बहा दें।
Solar Eclipse 2023: कैसे लगता है सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, दोनों में क्या है अंतर, जानिए अंतरिक्ष का विज्ञान
अब देखना होगा कि इस्राइल और फलस्तीन के बीच जारी युद्ध का क्या परिणाम होता है? कितने लोगों की मौत होती है? इन सवालों के बीच नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को खारिज नहीं किया जा सकता है, क्योंकि पहले भी तमाम भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।
Moon Mystery: क्या है चंद्रमा के भीतर? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा