{"_id":"670ca1c6dff857059709d1c5","slug":"pakistan-babar-azam-vs-india-virat-kohli-comparisons-are-baseless-says-brad-hogg-2024-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat vs Babar: 'बेतुका बयान', इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कोहली से बाबर की तुलना पर जताई नाराजगी, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat vs Babar: 'बेतुका बयान', इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कोहली से बाबर की तुलना पर जताई नाराजगी, कही यह बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:18 AM IST
सार
हॉग ने कहा कि बाबर और विराट के खराब फॉर्म की तुलना नहीं की जानी चाहिए क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के परिणाम भारतीय टीमों से बिल्कुल अलग हैं। हॉग ने कहा कि विराट के उतार-चढ़ाव के दौरान, भारत दुनिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम थी, जबकि बाबर के उतार-चढ़ाव के दौरान, पाकिस्तान दूसरी सबसे खराब टीम है।
विज्ञापन
1 of 6
बाबर और विराट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा है कि बाबर आजम के खराब फॉर्म की तुलना विराट कोहली से नहीं की जानी चाहिए। हॉग ने बाबर आजम को पाकिस्तान टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद उनके फैंस द्वारा किए जा रहे पोस्ट पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विराट कोहली के खराब फॉर्म से बाबर के खराब फॉर्म की तुलना पर अपने तर्क साझा किए। दरअसल, रविवार को पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां ने भी ट्विटर पर पोस्ट कर इस तुलना को हवा दी थी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा था कि भारत ने कोहली के खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें कभी बाहर नहीं किया। फखर ने बाबर को पाकिस्तान के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बताया और कहा कि खिलाड़ी को बाहर करने से टीम में नकारात्मक संदेश जाएगा।
2 of 6
फखर जमां ने ट्वीट किया
- फोटो : Twitter
फखर ने लिखा, 'बाबर आजम को बाहर करने के बारे में सुझाव सुनना चिंताजनक है। भारत ने विराट कोहली को 2020 और 2023 के बीच उनके कठिन दौर के दौरान बेंच नहीं किया। तब उनका औसत 19.33, 28.21 और 26.50 का रहा था। अगर हम अपने प्रमुख बल्लेबाज, जो कि पाकिस्तान के इतिहास के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है, उसे दरकिनार करने पर विचार कर रहे हैं, तो यह टीम में गहरा नकारात्मक संदेश भेज सकता है। पैनिक बटन दबाने से बचने के लिए अभी भी समय है। हमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों को कमतर आंकने के बजाय उनकी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।'
3 of 6
ब्रैड हॉग
- फोटो : Twitter
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग का इस मामले पर पूरी तरह से अलग रुख था और उन्होंने कहा कि बाबर और विराट के खराब फॉर्म की तुलना नहीं की जानी चाहिए क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के परिणाम भारतीय टीमों से बिल्कुल अलग हैं। हॉग ने कहा कि विराट के उतार-चढ़ाव के दौरान, भारत दुनिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम थी, जबकि बाबर के उतार-चढ़ाव के दौरान, पाकिस्तान दूसरी सबसे खराब टीम है। हॉग का मानना था कि मुश्किल समय में कड़े फैसले लेने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट और बाबर
- फोटो : ICC/ACC
हॉग ने ट्वीट किया, 'इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान के दिग्गज को बाहर किए जाने के बाद बाबर आजम और कोहली के बीच खराब फॉर्म की तुलना करना आधारहीन है। भारत कोहली के खराब दौर के समय दूसरी सर्वश्रेष्ठ जीत प्रतिशत वाली टीम थी। पाकिस्तान बाबर के माध्यम से दूसरी सबसे खराब जीत प्रतिशत वाली टीम है। कठोर फैसले लेने की जरूरत है!'
विज्ञापन
5 of 6
रिजवान, शाहीन और बाबर
- फोटो : PCB
बाबर आजम न केवल टेस्ट में बल्कि वनडे और टी20 में भी खराब फॉर्म में हैं। बाबर टेस्ट क्रिकेट में अपनी पिछली 18 पारियों में अर्धशतक नहीं बना पाए हैं। यहां तक कि पिछले साल वनडे विश्व कप और इस साल टी20 विश्व कप 2024 में भी उनका खराब प्रदर्शन रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में बाबर जल्दी आउट हो गए। मुल्तान में बिल्कुल सपाट पिच पर बड़े रन नहीं बना पाए। पहली पारी में उन्होंने 30 रन और दूसरी पारी में पांच रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।