{"_id":"5f3a965fb624865b0d3f8e45","slug":"pakistan-born-fan-chacha-chicago-says-ms-dhoni-has-retired-so-have-i-stop-travelling-for-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी के जबरा फैन पाकिस्तानी चाचा अब नहीं देखेंगे मैच, कहा- रांची आकर मिलना ही आखिरी इच्छा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के जबरा फैन पाकिस्तानी चाचा अब नहीं देखेंगे मैच, कहा- रांची आकर मिलना ही आखिरी इच्छा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 17 Aug 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
धोनी के साथ बशीर बोजाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को 15 अगस्त के दिन अलविदा कह दिया। उनके संन्यास लेने के बाद कराची में जन्मे मोहम्मद बशीर बोजाई ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतियोगिताओं में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए नहीं जाने का फैसला किया है। चाचा शिकागो के नाम से मशहूर बशीर के लिए दुनिया भर में इन चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों को खेलते हुए देखने का अब कोई मतलब नहीं है। बशीर को धोनी की हौसलाअफजाई के दौरान पाकिस्तानी समर्थकों की अभद्र टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा। बशीर इसकी जगह अब रांची में धोनी से मिलने की योजना बना रहे हैं।
2 of 7
मोहम्मद बशीर उर्फ शिकागो चाचा
- फोटो : pti
बशीर शिकागो में रेस्टोरेंट चलाते हैं और उन्होंने बताया कि धोनी ने संन्यास ले लिया है और मैंने भी। उनके नहीं खेलने के कारण मुझे नहीं लगता कि अब मैं क्रिकेट देखने के लिए दोबारा यात्रा करूंगा। मैं उनसे प्यार करता हूं और बदले में उन्होंने मुझे वापस प्यार दिया। उन्होंने कहा कि सभी महान खिलाड़ियों को एक दिन संन्यास लेना होता है, लेकिन उनके संन्यास ने मुझे दुखी कर दिया। वह शानदार विदाई का हकदार था, लेकिन वह इससे कहीं बढ़कर है।
3 of 7
एमएस धोनी
- फोटो : social media
बशीर और धोनी के बीच रिश्ता दोनों देशों के बीच 2011 विश्व कप सेमीफाइनल के बाद और मजबूत हुआ। मोहाली में होने वाले टूर्नामेंट के संभवत: सबसे बड़े मुकाबले के लिए टिकट मिलना आसान नहीं था, लेकिन धोनी ने 65 साल के बशीर के लिए टिकट का इंतजाम किया था। तीन बार दिल के दौरे का सामना कर चुके और धोनी को देखने के लिए दुनिया भर की यात्रा करने वाले बशीर के लिए अब क्रिकेट पहले जैसा नहीं रहा। अब वह स्टेडियम में मैच नहीं देखेंगे, उनका अगला पड़ाव रांची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
महेंद्र सिंह धोनी(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा कि चीजें सामान्य (कोविड-19 महामारी के बाद) होने पर मैं रांची में उनके घर जाऊंगा। उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं देने के लिए मैं कम से कम इतना तो कर सकता हूं। मैं राम बाबू (मोहाली का एक अन्य सुपर फैन) को भी आने को कहूंगा। बशीर की पत्नी भारत के हैदराबाद की रहने वाली हैं और वह जनवरी में ही वहां गए थे।उन्होंने कहा कि मैं धोनी को देखने के लिए आईपीएल में जाना चाहता था, लेकिन यात्रा पाबंदियां हैं और मेरे हृदय की हालत को देखते हुए ऐसा करना सुरक्षित नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 7
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बशीर ने कहा कि धोनी के साथ उनके रिश्ते को जो चीज मजबूत बनाती है वह यह है कि टूर्नामेंटों के दौरान वे कभी अधिक बात नहीं करते, लेकिन भारतीय दिग्गज उनके कहने से पहले ही उनकी मदद के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि कुछ मौकों पर मुझे उनके साथ बात करने का कुछ मौका मिला, लेकिन 2019 (आईसीसी क्रिकेट विश्व कप) में हम अधिक बात नहीं कर पाए। मगर हमेशा की तरह उन्होंने मेरे लिए टिकट का इंतजाम किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।