{"_id":"66595ab0ef4aa4358209a9ac","slug":"pakistan-captain-babar-azam-inch-closer-to-surpass-virat-kohli-in-the-all-time-run-scorer-in-t20-cricket-2024-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Record: विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ने के करीब पहुंचे बाबर आजम, टी20 में हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Record: विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ने के करीब पहुंचे बाबर आजम, टी20 में हासिल कर लेंगे बड़ी उपलब्धि
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टी20 विश्व कप से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ लंदन में खेले गए चौथे टी20 मैच के दौरान 36 रनों की पारी खेली। बाबर की यह पारी टीम के काम नहीं आ सकी क्योंकि इंग्लैंड ने यह मुकाबला अपने नाम किया, लेकिन बाबर टी20 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के करीब पहुंच गए हैं।
2 of 4
बाबर आजम और विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
बाबर और कोहली के बीच 14 रनों का फासला
बाबर के टी20 में 119 मैचों में 4023 रन हो गए हैं और वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस तरह बाबर टी20 क्रिकेट में चार हजार रन पूरे करने वाले कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। बाबर ने हाल ही में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा था जिन्होंने टी20 में 151 मैचों में 139.97 के स्ट्राइक रेट से 3974 रन बनाए हैं। फिलहाल बाबर से आगे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने 117 मैचों में 4037 रन बनाए हैं। कोहली और बाबर के बीच अब महज 14 रनों का फासला रह गया है।
3 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
टी20 विश्व कप में होनी है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच नौ जून को टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे से खेलती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान लीग चरण का मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमों के बीच न्यूयॉर्क में यह मुकाबला खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें दो जून से होने वाले टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल है जिसमें आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा भी मौजूद है। दोनों टीमों के बीच जब वैश्विक टूर्नामेंट में मुकाबला खेला जाएगा तो एक बार फिर सभी की नजरें कोहली और बाबर पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : PCB Media
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया
बाबर आजम भले ही टी20 में चार हजार रन पूरे करने में सफल रहे, लेकिन उनकी टीम को विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। स्पिनर आदिल राशिद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट की उम्दा बल्लेबाजी से इंग्लैंड ने चौथे और अंतिम टी20 मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला और तीसरा टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।