{"_id":"66593dfe1811ae9f33000b4c","slug":"t20-world-cup-indian-team-players-start-training-in-new-york-hardik-pandya-sweat-it-out-with-bat-and-bowl-2024-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World cup 2024: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत ने किया कड़ा अभ्यास, हार्दिक ने घंटे भर तक की गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup 2024: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत ने किया कड़ा अभ्यास, हार्दिक ने घंटे भर तक की गेंदबाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 31 May 2024 08:34 AM IST
सार
भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क में बने नए नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास किया। टीम के ट्रेनिंग सीजन के दौरान न्यूयॉर्क में मौसम सुहाना रहा। हालांकि, इसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शामिल नहीं थे क्योंकि वह अभी टीम से नहीं जुड़े हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अभ्यास सत्र के दौरान हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले न्यूयॉर्क में अपने पहले ट्रेनिंग सीजन में जमकर पसीना बहाया। भारत को पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलना है और उससे पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मुकाबला खेलेगी। अभ्यास सीजन के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने करीब घंटे भर गेंदबाजी की और बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया।
2 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : Jasprit Bumrah instagram
भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क में बने नए नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास किया। टीम के ट्रेनिंग सीजन के दौरान न्यूयॉर्क में मौसम सुहाना रहा। हालांकि, इसमें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शामिल नहीं थे क्योंकि वह अभी टीम से नहीं जुड़े हैं। कोहली गुरुवार रात न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए थे और वह जल्द ही टीम से जुड़ने वाले हैं। हालांकि, कोहली के बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मुकाबले में खेलने पर संशय बरकरार है।
3 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : Bumrah/Hardik Instagram
हार्दिक ने जमकर बहाया पसीना
पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक ने अभ्यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहाया और वह ट्रेनिंग सीजन का मुख्य आकर्षण बने रहे। हार्दिक ने इस दौरान बल्ले और गेंद दोनों से कड़ा अभ्यास किया। हार्दिक इस सप्ताह के शुरुआत में टीम से जुड़े थे और उन्होंने नेट्स पर करीब एक घंटे तक गेंदबाजी की। हार्दिक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार गेंदबाजी नहीं कर रहे थे, इसलिए उन्होंने नेट्स पर अधिक समय गेंदबाजी की जिससे फिटनेस साबित की जा सके। गेंदबाजी के बाद हार्दिक ने नेट्स पर लंबे समय तक बल्लेबाजी भी की। हार्दिक अंत में बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने बल्लेबाजी कोच विक्रम राठोर से चर्चा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में संघर्ष करते दिखे थे हार्दिक
हार्दिक आईपीएल 2024 सीजन के दौरान बल्ले और गेंद से प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष करते दिखे थे। उन्होंने 14 मैचों में 216 रन बनाए थे और करीब 11 की इकॉनोमी रेट से 11 विकेट झटके थे। हार्दिक की कप्तानी में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम 14 में से सिर्फ चार मैच ही जीत सकी थी और अंक तालिका में सबसे नीचे रहकर अपने अभियान का अंत किया था। हालांकि, हार्दिक से टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम में सिर्फ तीन पूर्णकालिक तेज गेंदबाजों को जगह दी है।
विज्ञापन
5 of 5
मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
अर्शदीप और सिराज ने की बल्लेबाजी
कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव नेट्स पर बल्लेबाजी के लिए सबसे पहले आए। इन दोनों बल्लेबाजों को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने गेंद कराई। दिलचस्प बात यह रही कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को भी नेट्स पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया और इसके बाद इन दोनों ने गेंदबाजी अभ्यास भी किया। वहीं, हार्दिक, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने ट्रेनिंग सीजन के दौरान अपने कौशल पर ध्यान दिया। हालांकि, युजवेंद्र चहल, आवेश खान और रिंकू सिंह ने हल्का ही अभ्यास किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।