फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन दो भारतीय खिलाड़ियों की मदद से चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना पाकिस्तान

Fri, 13 Oct 2017 08:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 13 Oct 2017 08:32 PM IST
विज्ञापन
pakistan won champions trophy title with the indirect help from shastri and gavaskar
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ICC

जसप्रीत बुमराह के आउट होते ही पाकिस्तान की टीम ने लंदन के केनिंगटन ओवल में जश्न मनाना शुरू कर दिया। हजारों की संख्या में मौजूद पाकिस्तानी समर्थकों ने देश के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहली बार चैंपियन बनने पर जोरदार जश्न मनाया। सरफराज अहमद की टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत को हराकर यह खिताब जीता, जिसकी वजह से उसकी जीत 'स्पेशल' बन गई।

pakistan won champions trophy title with the indirect help from shastri and gavaskar
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ICC

जब पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड गई थी, तब अधिकांश क्रिकेट एक्सपर्ट्स उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार नहीं मान रहे थे। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के साथ ग्रुप में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि पाक टीम ग्रुप चरण के बाद अपने घर लौट जाएगी।

pakistan won champions trophy title with the indirect help from shastri and gavaskar
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : icc

हालांकि, टीम ने किसी तरह नॉकआउट में प्रवेश किया और इसके बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फखर जमान का शानदार शतक, मोहम्मद आमिर के मैच विजयी गेंदबाजी स्पेल, मोहम्मद हफीज के अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने टूर्नामेंट फतह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistan won champions trophy title with the indirect help from shastri and gavaskar
रवि शास्त्री

वैसे स्टेडियम के बाहर भी कुछ घटनाए घटी, जिसकी वजह से पाकिस्तानी क्रिकेटर्स इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर पाए। पाक टीम के मैनेजर तलत अली मलिक ने क्रिकबज से कहा, 'भारतीय टीम से हमारा फाइनल मैच था। मैंने सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का विश्लेषण सुना, जिसमें दोनों ने पाक को जीत का दावेदार नहीं माना। मैंने ये वीडियो अपनी टीम को दिखाया, जिससे बाद उनमें जोश आ गया। खिलाड़ियों ने तय किया कि वो शब्दों से जवाब देने के बजाय गेंद व बल्ले से जवाब देंगे।'

विज्ञापन
pakistan won champions trophy title with the indirect help from shastri and gavaskar
सुनील गावस्कर

तलत अली मलिक ने कहा, 'हमारा भाग्य सही नहीं चल रहा था। ये पता करना मुश्किल था कि भारत ने टॉस जीतकर हमें पहले बल्लेबाजी के लिए क्यों आमंत्रित किया। हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत था। एक बार अगर हम स्कोरबोर्ड पर सम्मानजनक स्कोर टांग देते हैं, तो भारत के लिए मैच मुश्किल बना देंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed