फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistani Cricketers Indian Wife: जहीर अब्बास से लेकर हसन अली तक, इन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने भारतीय से की शादी

Tue, 14 Jun 2022 11:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Jun 2022 11:23 AM IST
सार

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स न सिर्फ अपने देश में बल्कि भारत में भी काफी पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने भारतीय लड़की से शादी रचाई। इनमें पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जहीर अब्बास समेत चार क्रिकेटर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
Pakistani Cricketers Indian Wife: From Zaheer Abbas to Hasan Ali, these Pakistani cricketers married Indian
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और उनकी भारतीय पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान में क्रिकेट काफी लोकप्रिय है। दोनों ही देश जब मैदान पर भिड़ते हैं तो पूरी दुनिया इस मैच को देखने में लग जाती है। आखिरी बार दोनों टीमें पिछले साल टी-20 विश्व कप में आमने-सामने आई थीं। पाकिस्तानी क्रिकेटर्स न सिर्फ अपने देश में बल्कि भारत में भी काफी पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने भारतीय लड़की से शादी रचाई। इनमें पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जहीर अब्बास समेत चार क्रिकेटर्स शामिल हैं। आइए जानतें हैं इन क्रिकेटर्स के बार में।


 

1. जहीर अब्बास और रीता लूथरा

Pakistani Cricketers Indian Wife: From Zaheer Abbas to Hasan Ali, these Pakistani cricketers married Indian
जहीर अब्बास और रीता लूथरा - फोटो : सोशल मीडिया
जहीर अब्बास अपने खेल के दिनों में पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने 1980 के दशक में ग्लूस्टरशायर से एक काउंटी अनुबंध भी हासिल किया था। जब वे टूर्नामेंट में खेलने के लिए यूनाइटेड किंगडम में थे, तब उनकी मुलाकात रीता लूथरा से हुई, जो उसी देश में इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थीं। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए और फिर 1988 में शादी कर ली।

पाकिस्तानी अखबार द नेशन के मुताबिक, दंपति के परिवारों ने ज्यादा विरोध नहीं किया और साथ ही अब्बास के पिता रीता के पिता के दोस्त थे। बाद में रीता ने अपना धर्म बदल लिया और उन्होंने अपना नाम बदलकर समीना अब्बास कर लिया। जहीर अब्बास और रीता अब कराची में रह रहे हैं। रीता इंटीरियर डिजाइनिंग भी कर रही हैं। जहीर ने अपनी शादी के कुछ साल बाद खेल से संन्यास ले लिया।

2. मोहसिन खान और रीना रॉय

Pakistani Cricketers Indian Wife: From Zaheer Abbas to Hasan Ali, these Pakistani cricketers married Indian
रीना रॉय और मोहसिन खान - फोटो : सोशल मीडिया
मोहसिन खान की गिनती पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर्स में होती है। उन्होंने 1977 से 1986 के बीच 48 टेस्ट और 75 वनडे मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 2709 रन और वनडे में 1877 रन हैं। मोहसिन ने 1983 में भारतीय एक्ट्रेस रीना रॉय से शादी की थी, लेकिन 1990 के दशक में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की मुलाकात भारत में हुई थी। तब मोहसिन भारतीय फिल्मों में एक्टिंग कर रहे थे। मोहसिन की पहली फिल्म बटवारा थी। इसके बाद साथी भी हिट रही थी। रीना से तलाक के बाद मोहसिन फिलहाल कराची में रह रहे। मोहसिन और रीना की एक बेटी है, जिसका नाम सनम है। सनम रीना रॉय के साथ रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

Pakistani Cricketers Indian Wife: From Zaheer Abbas to Hasan Ali, these Pakistani cricketers married Indian
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में शादी की थी। सानिया और शोएब की मुलाकात आस्ट्रेलिया में हुई थी। जहां दोनों को ये एहसास हुआ कि दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। इनका एक बेटा इजहान मिर्जा भी है। 

 
विज्ञापन

4. हसन अली और शामिया आरजू

Pakistani Cricketers Indian Wife: From Zaheer Abbas to Hasan Ali, these Pakistani cricketers married Indian
हसन अली और शामिया - फोटो : सोशल मीडिया
हसन अली ने 2019 में भारत के हरियाणा के नूंह जिले की रहने वाली शामिया आरजू से निकाह किया था। शामिया पेशे से एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं। दोनों का निकाह दुबई में हुआ था। हसन अली के मुताबिक शामिया आरजू से उनकी पहली मुलाकात एक डिनर के दौरान हुई थी। कुछ समय दोनों एक-दूसरे से मिले और बाद में हसन अली ने शामिया को प्रपोज किया था। शामिया के पसंदीदा बल्लेबाज विराट कोहली हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed