{"_id":"5851322a4f1c1b775d64a5d8","slug":"performace-of-indian-players-before-marriage-and-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद मैदान में कैसी रही टीम इंडिया के खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शादी के बाद मैदान में कैसी रही टीम इंडिया के खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस
Thu, 15 Dec 2016 07:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Dec 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में क्रिकेटर युवराज सिंह और इशांत शर्मा शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले रविंद्र जडेजा ने भी आईपीएल के दौरान रीवा सोलंकी के साथ सात फेरे लिए। टीम इंडिया तक पहुंचने के लिए हर खिलाड़ी को काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं।
शादी के बाद मैदान में कैसा रहा टीम इंडिया के खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस
2 of 7
ईशांत ने की सगाई
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली/ वाराणसी
शादी हर किसी की जिंदगी में एक अहम पड़ाव होता है। कहा जाता है कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है। यंग टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने बीते कुछ सालों में अपने हमसफर के साथ साथ फेरे लिए। आइए देखते हैं कि प्रदर्शन के लिहाज से ‘शादी’ नाम का ऊंट टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए किस करवट बैठा:
शादी के बाद मैदान में कैसा रहा टीम इंडिया के खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस
3 of 7
उमेश यादव, तानया वाधवा
उमेश यादव
2011 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले उमेश यादव लंबे समय से टीम इंडिया के पेस बैट्री का हिस्सा हैं। 140 की रफ्तार को पार करने वाल यादव ने भारत के लिए 24 टेस्ट और 62 वनडे खेले हैं। यादव ने कुल 152 विकेट लिए हैं। उमेश ने 2013 में दिल्ली की फैशन डिजाइनर तान्या वाधवा से शादी की। शादी से पहले 9 टेस्ट मैचों में उमेश की औसत 32.50 की थी, जो शादी के बाद 40.85 की हो गई। हालांकि उमेश ने वनडे में काफी सुधार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद मैदान में कैसा रहा टीम इंडिया के खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस
4 of 7
रोहित शर्मा, ऋतिका सजदेह
रोहित शर्मा
2007 टी-20 विश्व कप से टीम में शामिल होने वाले रोहित शर्मा ने टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। वनडे में 2 दोहरे शतक जमाने वाले इस इकलौते बल्लेबाज ने 41.37 की औसत ते 5131 रन बनाए हैं। रोहित ने 13 दिसंबर 2015 को ऋतिका सजदेह से शादी की। शादी से पहले रोहित ने 16 टेस्ट मैचों में 33.18 की औसत रन बनाए। शादी के बाद खेले गए 5 टेस्ट मैचों में उनकी औसत 57.60 की हो गई। वहीं वनडे में भी रोहित को औसत 40 के उछल कर 67 के करीब पहुंच गई।
विज्ञापन
शादी के बाद मैदान में कैसा रहा टीम इंडिया के खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस
5 of 7
अजिंक्य और राधिका रहाणे
अजिंक्य रहाणे
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले टीम इंडिया के उप कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 32 मैचों में 2272 रन नबाए हैं। रहाणे ने 2014 में राधिका धोपावकर से शादी की। रहाणे ने शादी से पहले 10 टेस्ट मैचों में 40 की औसत से रन बनाए। वहीं शादी के बाद 19 टेस्ट मैचों में रहाणे की औसत करीब 59 की हो गई। वही वनडे में भी उनकी औसत शादी के बाद 27.82 बढ़ कर 37.84 की हो गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।