{"_id":"672ee4ec11615d6e030de10d","slug":"picked-team-from-ipl-harbhajan-singh-criticise-selectors-ignoring-ranji-trophy-record-holder-jalaj-saxena-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: 'IPL से टेस्ट टीम बन रही', घरेलू क्रिकेट में 17 साल बिता चुके इस खिलाड़ी को न चुनने पर भड़के हरभजन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: 'IPL से टेस्ट टीम बन रही', घरेलू क्रिकेट में 17 साल बिता चुके इस खिलाड़ी को न चुनने पर भड़के हरभजन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 09 Nov 2024 09:58 AM IST
सार
जलज ने 2005 में मध्य प्रदेश के साथ अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। मध्य प्रदेश से 11 साल के जुड़ाव के दौरान उन्होंने 159 विकेट लिए और 4041 रन बनाए। 2016-17 सत्र में वह केरल चले गए।
विज्ञापन
1 of 4
जलज सक्सेना और हरभजन सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने जलज सक्सेना को भारत या भारत-ए टीम में नहीं चुनने पर अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की कड़ी आलोचना की है। रणजी ट्रॉफी में कई रिकॉर्ड बना चुके जलज सक्सेना को 17 साल तक घरेलू क्रिकेट में खेलने के बावजूद नजरअंदाज कर दिया गया है। जलज रणजी ट्रॉफी इतिहास में 400 विकेट और 6000 रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन अनाधिकारिक मैचों के लिए भारत-ए टीम में उन्हें जगह नहीं दी गई। जलज के रिकॉर्ड का जिक्र करने वाले ट्वीट के जवाब में हरभजन ने पूछा कि क्या आईपीएल से खिलाड़ियों के चुने जाने से घरेलू टूर्नामेंट अप्रासंगिक हो रहे हैं?
2 of 4
जलज सक्सेना
- फोटो : Twitter
हरभजन ने ट्वीट के जवाब में लिखा, 'आपसे सहमत हूं। जलज को कम से कम भारत-ए के लिए चुना जाना चाहिए था। लोगों को आईपीएल से चुना जा रहा है।' जलज ने मध्य प्रदेश के साथ अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। मध्य प्रदेश से 11 साल के जुड़ाव के दौरान उन्होंने 159 विकेट लिए और 4041 रन बनाए। 2016-17 सत्र में वह केरल चले गए और टीम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वह केवल केएन अनंतपद्मनाभन से पीछे हैं। पिछले सत्र में जलज भारतीय घरेलू क्रिकेट इतिहास में सभी प्रारूपों में 9000 रन और 600 विकेट हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बने थे। अकेले रणजी ट्रॉफी में उनका रिकॉर्ड सक्रिय ऑलराउंडरों के बीच अद्वितीय है और विजय हजारे, मदन लाल और सुनील जोशी जैसे भारतीय महान खिलाड़ियों की श्रेणी में है।
3 of 4
हरभजन सिंह
- फोटो : ANI
भज्जी ने कहा कि घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की 3-0 से हार रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के लिए निराशाजनक हार थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाज मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल और ग्लेन फिलिप्स का तोड़ नहीं ढूंढ पाए और अपने ही घर में स्पिन के शेर माने जाने वाले भारतीय बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। न्यूजीलैंड भारत को उसके घर में तीन या अधिक मैचों की टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश करने वाला पहला देश बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
हरभजन ने कहा कि सीरीज शुरू होने से पहले सभी को उम्मीद थी कि भारत 3-0 से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जीतेगा। उन्होंने न्यूजीलैंड की भी तारीफ की और कहा कि टॉम लाथम की टीम ने मेजबान टीम को हर मामले में पछाड़कर हालात का फायदा बेहतर तरीके से उठाया। उन्होंने कहा, 'यह पूरी सीरीज हम सभी के लिए काफी निराशाजनक रही। न्यूजीलैंड जब यहां आया था तो उम्मीद की जा रही थी कि नतीजा 3-0 होगा और भारत सीरीज जीत जाएगा। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि उन्होंने हमें पछाड़ दिया और उन्होंने उन परिस्थितियों का फायदा उठाया।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।