रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्रॉफी में शतक जड़ कर आगाज करने और अपनी कप्तानी में इसी साल भारत को अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप खिताब जिताने वाले पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में शतक जड़कर पूरे क्रिकेट जगत में धमाल मचा दिया। आइए जानते हैं शॉ के बारे में कुछ खास रिकॉर्ड और दिलचस्प बातेंः
सचिन के 'चेले' पृथ्वी शॉ ने कुछ ही घंटे में तोड़े ढेरों रिकॉर्ड्स, दुनिया में गूंजा नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में वंडर ब्वॉय पृथ्वी शॉ ने अपने इंटरनेशनल करियर का शानदार आगाज किया। उन्होंने डेब्यू मैच में शतक जड़कर टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
बता दें कि पृथ्वी शॉ ने 154 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 134 रन की धामकेदार खेली। मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर शॉ ने पुजारा के साथ मिलकर उन्होंने 206 रन की साझेदारी की। उन्हें 51वें ओवर की दूसरी गेंद पर बिशो ने खुद की गंद पर कैच लपककर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले सचिन ने अपने पहले मैच में 15 रन ही बना पाए थे। मगर 21वीं शताब्दी में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने शतक जड़ते हुए बड़ा कारनामा किया।
पृथ्वी शॉ डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। पहला नंबर शिखर धवन का है जिन्होंने 85 गेंदों में डेब्यू शतक ठोका था। वहीं वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने डेब्यू टेस्ट में 93 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। शॉ ने अपना शतक 99 गेंदों पर ठोका।