फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: डेब्यू टेस्ट में पृथ्वी के शतक जमाते ही गदगद हुए कप्तान कोहली, पवेलियन में जमकर मना जश्न

Thu, 04 Oct 2018 01:45 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
prithvi shaw century serves amazing reaction to virat kohli and rahane face
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया। उल्लेखनीय है कि शॉ ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाया। वह टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाने वाले भारत के दूसरे जबकि विश्व के सातवें सबसे युवा बल्लेबाज बने।

prithvi shaw century serves amazing reaction to virat kohli and rahane face
पृथ्वी शॉ

18 वर्ष 329 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले शॉ ने केवल 99 गेंदों में 15 चौकों की मदद से अपना पहला सैकड़ा पूरा किया। बता दें कि पृथ्वी शॉ टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 293वें क्रिकेटर बने। मुंबई के बल्लेबाज ने जैसे ही शतक पूरा किया तो भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम का नजारा देखने लायक रहा।

prithvi shaw century serves amazing reaction to virat kohli and rahane face
विराट कोहली का रिएक्शन

शॉ के शतक पर कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का रिएक्शन भी उत्साह भरा रहा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि भारत को पृथ्वी के रूप में अपना भविष्य मिल गया। हालांकि, यह कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन जिस तरह की युवा बल्लेबाज ने पारी खेली उसे देखते हुए क्रिकेट फैंस को उनमें स्टार नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
prithvi shaw century serves amazing reaction to virat kohli and rahane face
prithvi shaw sachin tendulkar

शॉ ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स बनाए। वह डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज बने। पृथ्वी शॉ ने डेब्यू में इस धमाकेदार प्रदर्शन से सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया। दरअसल पृथ्वी शॉ सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
prithvi shaw century serves amazing reaction to virat kohli and rahane face
पृथ्वी शॉ

पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले सचिन अपने पहले मैच में 15 रन ही बना पाए थे। मगर 21वीं शताब्दी में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने चेस की गेंद पर सिंगल चुराते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 7 दर्शनीय चौके भी जमाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed