फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अश्विन ने इस दशक में चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, लेकिन गांगुली को इस बात का है मलाल

Thu, 26 Dec 2019 08:28 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 26 Dec 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
R Ashwin finishes with most international wickets this decade
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media

दिग्गज भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पिछले दस वर्षों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। तमिलनाडु के इस 33 वर्षीय ऑलरांउडर ने एक दशक में सभी प्रारूपों में 564 विकेट चटकाए हैं। अश्विन ने जून 2010 में श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। आईसीसी ने सोशल मीडिया पर अश्विन की फोटो के साथ इस दशक के पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों की सूची जारी की है। इसके बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अश्विन को बधाई दी। गांगुली ने ट्वीट कर लिखा कि इस दशक में अश्विन ने सबसे अधिक विकेट लिए, कमाल का प्रदर्शन, लेकिन उनके इस प्रदर्शन पर खास ध्यान नहीं दिया गया।


 

R Ashwin finishes with most international wickets this decade
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

इस सूची में अश्विन के रूप में सिर्फ एकमात्र स्पिनर है बाकी सभी तेज गेंदबाज हैं। अश्विन भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं। वही सीमित ओवरों में वह पिछले दो साल से नहीं खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी वन-डे 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी की सरजमीं पर खेला था जिसमें 28 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

R Ashwin finishes with most international wickets this decade
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
  • 564 विकेट पिछले दस वर्षों में सभी प्रारूपों में लेकर बने दशक के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
  • एकमात्र स्पिनर हैं सर्वश्रेष्ठ पांच गेंदबाजों की सूची में
  • 27 बार टेस्ट की एक पारी में पांच और सात बार दस विकेट चटकाए हैं  
विज्ञापन
विज्ञापन
R Ashwin finishes with most international wickets this decade
आर अश्विन - फोटो : ESPN
दशक के पांच सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
 
खिलाड़ी देश विकेट
आर अश्विन भारत 564
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 535
स्टुअर्ट इंग्लैंड 525
टिम साउदी न्यूजीलैंड 472
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 458
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed