{"_id":"6766343d4d762d64a001768a","slug":"r-ashwin-s-wife-prithi-narayanan-penned-heartfelt-tribute-to-him-following-his-international-retirement-2024-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ashwin: अश्विन की पत्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट, बताया संन्यास की खबर सुनकर कैसी थी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashwin: अश्विन की पत्नी ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट, बताया संन्यास की खबर सुनकर कैसी थी प्रतिक्रिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Dec 2024 08:52 AM IST
सार
अश्विन ने जब से संन्यास लेने की घोषणा की है, तभी से सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और अब उनकी पत्नी प्रीति ने भी इस पूर्व ऑफ स्पिनर के लिए भावुक पोस्ट लिखा और इतने वर्षों में उनके क्रिकेट के सफर के बारे में बताया।
विज्ञापन
1 of 7
परिवार के साथ अश्विन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायण ने अपने पति के लिए एक भावुक पोस्ट किया है। अश्विन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से ही स्वदेश लौट आए थे। अश्विन ने यह फैसला ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद लिया था जिससे पूरा क्रिकेट जगत चौंक गया था।
2 of 7
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : BCCI
अश्विन ने जब से संन्यास लेने की घोषणा की है, तभी से सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और अब उनकी पत्नी प्रीति ने भी इस पूर्व ऑफ स्पिनर के लिए भावुक पोस्ट लिखा और इतने वर्षों में उनके क्रिकेट के सफर के बारे में बताया। प्रीति ने साथ ही कहा कि किस तरह जीवन के उतार चढ़ाव भरे दौर में दोनों एक दूसरे के साथ खड़ रहे।
3 of 7
पत्नी के साथ अश्विन
- फोटो : BCCI
प्रीति ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, मेरे लिए पिछले दो दिन धुंधले रहे। मैं बस यही सोचती रही कि क्या लिखूं। मैं अपने सर्वकालिक पसंदीदा क्रिकेटर को किस इस तरह विदाई दूं। क्या इसमें पार्टनर का एंगल लूं या एक प्रशंसक लड़की का प्रेम पत्र लिखूं। मुझे लगता है कि इसमें सब कुछ मिला होगा। जब मैंने अश्विन की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी तो मैं छोटे-बड़े पलों को याद करने लगी। पिछले 13-14 वर्षों की कई यादें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पत्नी के साथ अश्विन
- फोटो : X
प्रीति ने अश्विन के सफर को याद किया
उन्होंने आगे लिखा, वो बड़ी जीत, प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार, जब मुकाबला कठिन होता था तो हमारे कमरे में शांति, खेल की रणनीति बनाते हुए वीडियो को लगातार देखना और हर मैच से पहले सुकुन की सांस लेना.. ये ऐसे समय है जब हम इसका आनंद लेते थे। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, एमसीजी में जीत, सिडनी में ड्रॉ और गाबा की जीत। आपका टी20 में वापसी करना। यह वो समय है जब हम मौन बैठे थे और कई बार हमारा दिल टूट गया था।
विज्ञापन
5 of 7
पत्नी के साथ अश्विन
- फोटो : Instagram
प्रीति ने लिखा, प्रिय अश्विन किट बैग साथ रखने का तरीका न जानने से लेकर दुनिया भर के स्टेडियमों में आपके साथ रहना, आपका समर्थन करना, आपको देखना और आपसे सीखना, यह आनंददायक रहा है। जिस दुनिया से आपने मेरा परिचय कराया, उसने मुझे उस खेल को करीब से देखने और आनंद लेने का सौभाग्य दिया जो मुझे पसंद है। इसने मुझे यह भी दिखाया कि अपने सिर को पानी से ऊपर रखने के लिए कितने जुनून, कड़ी मेहनत और अनुशासन की आवश्यकता है। मुझे याद है कि हम इस बारे में बात कर रहे थे कि आपको चीजों की योजना में प्रासंगिक बने रहने के लिए बहुत कुछ क्यों करना पड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।