{"_id":"5a62d5034f1c1b6d268b5613","slug":"railway-fine-rs-27-lakh-to-women-cricket-star-harmanpreet-kaur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से मशहूर इस महिला क्रिकेटर पर लगा 27 लाख का जुर्माना, वजह है बेहद खास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से मशहूर इस महिला क्रिकेटर पर लगा 27 लाख का जुर्माना, वजह है बेहद खास
Sat, 20 Jan 2018 11:51 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरमनप्रीत कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान और स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर पर रेलवे ने 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना रलवे ने पांच साल से पहले नौकरी नहीं छोड़ने का करार तोड़ने पर लगाया है।
2 of 5
हरमनप्रीत कौर
गौरतलब है कि पंजाब सरकार की ओर से डीएसपी की जॉब ऑफर होने के बाद हरमनप्रीत ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। रेलवे ने हरमनप्रीत का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था और उस पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगा दिया है। इतना ही नहीं रेलवे हरमनप्रीत को पिछले पांच महीने से वेतन भी नहीं दे रहा है।
3 of 5
हरमनप्रीत कौर
दरअसल, नियमों के अनुसार बतौर डीएसपी ज्वाइन करने से पहले हरमन को रेलवे की नौकरी से इस्तीफा देना जरूरी है, लेकिन रेलवे इस्तीफा मंजूर नहीं कर रहा है। वहीं, रेलवे के एक पूर्व कोच का कहना है कि जब रेलवे किसी खिलाड़ी को खेल के आधार पर नौकरी देता है तो खिलाड़ी से करार करता है। पांच साल का करार पूरा होने से पहले रेलवे इस्तीफा मंजूर नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी मर्जी से करार नहीं तोड़ सकता। जुर्माना राशि चुकाने के बाद खिलाड़ी किसी दूसरे विभाग का हिस्सा बन सकता है। उसके लिए यह विकल्प खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरमनप्रीत कौर
बता दें कि हरमनप्रीत ने जब रेलवे में नौकरी ज्वाइन की थी तो रेलवे ने उससे पांच साल का करार किया था। वहीं, इस मामले में हरमनप्रीत ने पिता का कहना है कि रेलवे की जिद के कारण हरमन पंजाब पुलिस ज्वाइन नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
हरमनप्रीत कौर
बता दें कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले हरमनप्रीत को पंजाब सरकार ने डीएसपी का पद ऑफर किया था। हरमनप्रीत ने पंजाब में डीएसपी की नौकरी के लिए रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन इस्तीफा देते समय उसके करार के सिर्फ तीन साल ही पूरे हो रहे थे। इस करार के टूटने पर रेलवे ने हरमनप्रीत पर 27 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया और उसका वेतन भी रोक दिया। बहरहाल, पिछले पांच महीने से न हरमन नौकरी पर जा रही हैं और न रेलवे इस्तीफा स्वीकार कर रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।