फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 11 खिलाड़ियों के साथ लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी राजस्थान, देखें संभावित प्लेइंग XI

Sun, 07 Apr 2019 02:22 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 07 Apr 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
rajasthan royals predicted eleven against kolkata knight riders in IPL 2019
अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन

पिछले मुकाबले में विराट कोहली की बैंगलोर को 7 विकेट से मात देने वाली राजस्थान का सामना आज उसी के घरेलू मैदान पर कोलकाता से होगा। वहीं कोलकाता ने भी अपने पिछले मुकाबले में बैंगलोर की टीम को बुरी तरह धोया था। आइए जानते हैं इस मुकाबले में कैसी हो सकती है राजस्थान की प्लेइंग इलेवन...


 

rajasthan royals predicted eleven against kolkata knight riders in IPL 2019
ajinkya rahane

टॉप ऑर्डर
टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे जोस बटलर के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। बटलर कोलकाता के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। पिछले मैच में बी बटलर ने 43 गेदों पर 59 रन की शानदार पारी खेली थी।

rajasthan royals predicted eleven against kolkata knight riders in IPL 2019
स्मिथ और राहुल - फोटो : pti

मिडिल ऑर्डर
वहीं कोलकात के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हो सकती है। साथ ही मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी को ज्यादा मजबूत बनाने का दारोमदार स्टीव स्मिथ पर होगा। स्मिथ के बाद पांचवें नंबर पर राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी करने आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajasthan royals predicted eleven against kolkata knight riders in IPL 2019
बेन स्टोक्स - फोटो : Social media

ऑलराउंडर
टीम में बतौर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और कृष्णप्पा गौतम को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पिछले मैच में बेशक दोनों ही खिलाड़ियों के खाते में कोई विकेट नहीं आया था, लेकिन इन्होंने बल्लेबाजों को बांधकर रखने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
rajasthan royals predicted eleven against kolkata knight riders in IPL 2019
शिमरोन हेटमायर को आउट करते हुए श्रेयस गोपाल - फोटो : पीटीआई

गेंदबाज
पिछले मैच के हीरो श्रेयस गोपाल का खेलना तय नजर आ रहा है। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर और धवल कुलकर्णी की जगह भी पक्की नजर आ रही है। वहीं, आज के मैच में वरुण आरोन की जगह सुधेसन मिधुन को मौका मिल सकता है। पिछले मैच में आरोन ने सिर्फ एक ओवर डाला था और 16 रन लुटा दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed