फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुटबॉल के प्रति ऐसी दीवानगी, शख्स ने अपने शरीर पर ही बनवा लिया टीम की जर्सी का टैटू

Sun, 07 Apr 2019 01:41 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Man Tattooed an Entire Football T Shirt Jersey on His Body
मॉरीसियो डॉस एंजोस - फोटो : Instagram

आपने फुटबॉल का बड़ा से बड़ा प्रशंसक देखा होगा, लेकिन 'मॉरीसियो डॉस एंजोस' जितना नहीं। मॉरीसियो ब्राजील के रहने वाले हैं और वह फुटबॉल के दिवाने हैं। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मॉरीसियो ने अपने शरीर पर फुटबॉल टीम की जर्सी का टैटू ही बनवा लिया।     

Man Tattooed an Entire Football T Shirt Jersey on His Body
मॉरीसियो डॉस एंजोस - फोटो : Instagram

मॉरीसियो ने ब्राजील के फुटबॉल क्लब फ्लैमिंगो की जर्सी का टैटू बनवाया हुआ है। उनके टैटू को देखकर ऐसा लगता है जैसे उन्होंने सच में फ्लैमिंगो की जर्सी पहनी हुई है, लेकिन असल में वो एक टैटू है। 

Man Tattooed an Entire Football T Shirt Jersey on His Body
मॉरीसियो डॉस एंजोस - फोटो : Instagram

33 वर्षीय मॉरीसियो के शरीर के 40 फीसदी हिस्से पर टैटू बना हुआ है। कुल 32 सेशन में इस टैटू को बनवाने में मॉरीसियो को करीब 90 घंटे का समय लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man Tattooed an Entire Football T Shirt Jersey on His Body
मॉरीसियो डॉस एंजोस - फोटो : Instagram

मॉरीसियो ने बताया कि वह बचपन से ही अपने शरीर पर फ्लैमिंगो की जर्सी का टैटू बनवाना चाहते थे, लेकिन चूंकि उनके पिता को ये सब पसंद नहीं था, इसलिए वो टैटू नहीं बनवा पाते थे। मॉरीसियो जब 18 साल के हुए तो उन्होंने फैसला कर लिया कि चाहे जो हो जाए वो टीम की जर्सी का टैटू तो बनवाकर रहेंगे। 

विज्ञापन
Man Tattooed an Entire Football T Shirt Jersey on His Body
मॉरीसियो डॉस एंजोस - फोटो : Instagram

टैटू की वजह से मॉरीसियो की भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो गई है। वह कही भी फुटबॉल मैच देखने जाते हैं तो लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने लगते हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed