{"_id":"5ab785e24f1c1beb3f8b4d95","slug":"rajasthan-royals-set-to-sack-steve-smith-as-captain-after-ball-tempering-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL में भी सजा भुगतेंगे स्टीव स्मिथ, राजस्थान रॉयल्स ले सकती है बड़ा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में भी सजा भुगतेंगे स्टीव स्मिथ, राजस्थान रॉयल्स ले सकती है बड़ा फैसला
Sun, 25 Mar 2018 05:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बॉल टेंपरिंग के मामले में फंसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। स्मिथ के खिलाफ इतना सख्त निर्णय लिए जाने के बाद अब आईपीएल में भी उनकी कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा है।
2 of 5
कानपुर के ग्रीनपार्क में गुजरात लॉयंस के खिलाफ हैदराबाद सनराइजर्स की ओर से खेलते हुए डेविड वार्नर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
सूत्रों के अनुसार स्टीव स्मिथ से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी छीनी जा सकती है। बता दें कि स्मिथ के अलावा सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भी उप-कप्तान के पद से हटा दिया गया है। आईपीएल में स्मिथ की तरह सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को भी कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है।
3 of 5
स्टीव स्मिथ
स्मिथ की जगह फिलहाल विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया का कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया गया गया है। गौरतलब है कि केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरन बेनक्रॉफ्ट बॉल टेंपरिंग करते हुए पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कैमरन बेनक्रॉफ्ट
बेनक्रॉफ्ट अपने ट्राउजर की जेब से पीले रंग की टेप निकालते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। इसके बाद मैदान पर मौजूद अंपायरों ने उनसे जेब में टेप रखने के बारे में पूछा तो वह उन्हें बातों में घुमाने लगे। बता दें कि आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि आईपीएल की प्रबंधक कमेटी इस मामले में बहुत जल्द फैसला लेगी कि वॉर्नर और स्मिथ को आईपीएल में कप्तान बने रहना चाहिए या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
स्टीव स्मिथ
हालांकि मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान स्टीव स्मिथ ने बॉल टेंपरिंग की बात को कबूल किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का कप्तान होने के नाते स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर से उनके पद छीन लिए गए। हालांकि अभी तक ऑस्ट्रेलिया के किसी भी खिलाड़ी पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगाया गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।