{"_id":"5af609014f1c1bdf408b4919","slug":"rajasthan-royals-vs-chennai-super-kings-ipl-2018-match-43-five-heroes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की चेन्नई पर 'शाही' जीत, इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन लंबे समय तक रहेगा याद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजस्थान की चेन्नई पर 'शाही' जीत, इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन लंबे समय तक रहेगा याद
Sat, 12 May 2018 02:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 12 May 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
jos buttler
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोस बटलर (95*) की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के 43वें मैच में मजबूत चेन्नई सुपरकिंग्स को एक गेंद शेष रहते 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ रॉयल्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स ने एक गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चलिए जानते हैं कि मैच के 5 हीरोज कौन रहे:
2 of 6
Jos Buttler
जोस बटलर- यह कहना गलत नहीं होगा कि बटलर ने अकेले के दम पर राजस्थान को जीत दिलाई। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 60 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 95* रन की मैच विजयी पारी खेली। बटलर को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। बटलर ने शुरुआत से ही चेन्नई के गेंदबाजों पर आक्रमण जारी रखा और रॉयल्स को हमेशा फ्रंटसीट पर बनाए रखा।
3 of 6
संजू सैमसन
संजू सैमसन- प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने 22 गेंदों में दो चौको की मदद से 21 रन की धीमी पारी खेली। मगर उनकी पारी महत्वपूर्ण इसलिए रही क्योंकि राजस्थान को जल्दी-जल्दी दो झटके लग चुके थे। ऐसे में सैमसन ने एक छोर से दमदार शॉट्स खेल रहे बटलर के साथ 46 रन की साझेदारी की और पारी को संभाला। दाएं हाथ के बल्लेबाज दुर्भाग्यशाली रहे और रैना व ब्रावो के संयुक्त प्रयास से रनआउट होकर डगआउट लौटे। मगर उनका प्रदर्शन टीम के लिए अहम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Stuart Binny
स्टुअर्ट बिन्नी- स्टुअर्ट बिन्नी ने भी राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 17 गेंदों में एक चौके व एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। बिन्नी ने बटलर के साथ चौथे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की और मैच को काफी करीब ले गए। बिन्नी की यह पारी राजस्थान के दृष्टिकोण ने बहुत महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
5 of 6
के गौतम
- फोटो : ipl
कृष्णप्पा गौतम- इस बल्लेबाज ने तो मैच का रुख ही बदल दिया। गौतम ने लंबी पारी नहीं खेली, उन्होंने सिर्फ 4 गेंदों में दो छक्को की मदद से 13 रन बनाए। मगर उनके दो छक्कों ने रॉयल्स के लिए पूरी बाजी पलट दी। गौतम ने वह दो छक्के तब जड़े जब रॉयल्स को 12 गेंदों में 28 रन की दरकार थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।