Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Ranji Trophy Final Yash Dubey remembers Sidhu Moose Wala after hitting a century against Mumbai celebrated KL Rahul style
{"_id":"62b5b06a378de155646a9b42","slug":"ranji-trophy-final-yash-dubey-remembers-sidhu-moose-wala-after-hitting-a-century-against-mumbai-celebrated-kl-rahul-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: मुंबई के खिलाफ शतक ठोककर यश दुबे ने सिद्धू मूसेवाला को किया याद, केएल राहुल के अंदाज में मनाया जश्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: मुंबई के खिलाफ शतक ठोककर यश दुबे ने सिद्धू मूसेवाला को किया याद, केएल राहुल के अंदाज में मनाया जश्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:11 PM IST
सार
यश दुबे ने शुभम एस शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी की। इसी साझेदारी ने मध्य प्रदेश को मैच में मजबूत बना दिया। यश ने अपनी 336 गेंद की पारी में 14 चौके लगाए। वहीं, शुभम ने 215 गेंद पर 116 रन बनाए। इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
1 of 6
मध्य प्रदेश के यश दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन शुक्रवार (24 जून) को मध्य प्रदेश के यश दुबे ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 133 रन की पारी खेली। शतक लगाने के बाद यश दुबे ने एक साथ सिद्धू मूसेवाला और केएल राहुल को याद किया। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी और भारत के उपकप्तान केएल राहुल की तरह जश्न मनाया।
2 of 6
मध्य प्रदेश के यश दुबे
- फोटो : BCCI/Twitter
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए। मध्य प्रदेश ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 368 रन बना लिए हैं। वह अभी मुंबई से सिर्फ छह रन दूर है। रजत पाटीदार 67 और आदित्य श्रीवास्तव 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
3 of 6
मध्य प्रदेश के शुभम शर्मा
- फोटो : BCCI/Twitter
यश दुबे ने शुभम एस शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी की। इसी साझेदारी ने मध्य प्रदेश को मैच में मजबूत बना दिया। यश ने अपनी 336 गेंद की पारी में 14 चौके लगाए। वहीं, शुभम ने 215 गेंद पर 116 रन बनाए। इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मध्य प्रदेश के यश दुबे
- फोटो : BCCI/Twitter
यश दुबे ने शतक लगाते ही पहले केएल राहुल की तरह दोनों कानों में उंगली डालकर जश्न मनाया। क्रिकेट में केएल राहुल तो फुटबॉल में बार्सिलोना के स्ट्राइकर मेम्फिस डिपाय इस तरह से जश्न मनाते हैं। दुबे के जश्न मनाने के अंदाज को देखकर लगा कि वह राहुल के फैन हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मध्य प्रदेश के यश दुबे
- फोटो : BCCI/Twitter
दुबे ने राहुल की तरह जश्न मनाने के बाद मूसेवाला को याद किया। उन्होंने मूसेवाला के अंदाज में अपनी जांघ पर थपकी मारी और एक हाथ को ऊपर की ओर उठा लिया। मूसेवाला की हत्या पिछले महीने पंजाब के मनसा में हुई थी। अपने गानों के जरिए उन्होंने युवाओं में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। यश दुबे को देखकर ऐसा लगा कि वह भी मूसेवाला के प्रशंसक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।