Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Ranji Trophy Manoj Tiwary bengal minister manoj tiwary sent a love letter to his wife sushmita roy from the field Bengal vs Madhya Pradesh
{"_id":"62aafbd4f2254324af4e8934","slug":"ranji-trophy-manoj-tiwary-bengal-minister-manoj-tiwary-sent-a-love-letter-to-his-wife-sushmita-roy-from-the-field-bengal-vs-madhya-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manoj Tiwary: शतक लगाने के बाद मंत्री जी ने मैदान से भेजा पत्नी को लव लेटर, जानें कैसी है मनोज तिवारी की लव लाइफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Manoj Tiwary: शतक लगाने के बाद मंत्री जी ने मैदान से भेजा पत्नी को लव लेटर, जानें कैसी है मनोज तिवारी की लव लाइफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 16 Jun 2022 03:15 PM IST
सार
मनोज मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच के दूसरे दिन 84 रन पर नाबाद थे। उन्होंने अपना 29वां शतक तीसरे दिन पूरा किया। मनोज को दूसरे छोर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से आईपीएल में खेलने वाले शाहबाज अहमद का साथ मिला।
विज्ञापन
1 of 7
मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुष्मिता रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंगाल रणजी टीम के अनुभवी खिलाड़ी और राज्य के खेल मंत्री मनोज तिवारी बल्लेबाजी में इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड में लगातार दूसरे मैच में उन्होंने शतक लगाया। मनोज ने सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 211 गेंद पर उन्होंने 102 रन बनाए। इससे पहले झारखंड के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में 73 और 136 रनों की पारी खेली थी।
2 of 7
मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुष्मिता रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी ने शतक लगाकर मैदान पर अपने इश्क का इजहार किया। उन्होंने शतक लगाकर अपने जेब से एक खत निकाला जिस पर पत्नी सुष्मिता के साथ-साथ उनके बच्चों का नाम लिखा हुआ था। पर्ची पर दिल की तस्वीर भी थी। उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो गया।
3 of 7
मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच के दूसरे दिन 84 रन पर नाबाद थे। उन्होंने अपना 29वां शतक तीसरे दिन पूरा किया। मनोज को दूसरे छोर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से आईपीएल में खेलने वाले शाहबाज अहमद का साथ मिला। अहमद ने 116 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मनोज तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बंगाल को पांच विकेट पर 54 रन के स्कोर से तिवारी और शाहबाज ने मिलकर 237 रन तक पहुंचाया। मनोज के आउट होने के बाद बंगाल की टीम बिखर गई और 273 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में 341 रन बनाने वाली मध्य प्रदेश की टीम को 68 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन
कैसा है मनोज तिवारी का लव लाइफ
5 of 7
मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुष्मिता रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी और सुष्मिता की मुलाकात पहली बार 2006 में हुई थी। दोनों ने छह से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद 2013 में शादी कर ली। सुष्मिता उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी खूबसूरती से किसी भी अभिनेत्री को टक्कर दे सकती हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।