सब्सक्राइब करें

कोच शास्त्री बोले- स्टंपिंग की अनोखी कला ने धोनी की काबिलियत में चार चांद लगा दिए 

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 16 Aug 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri on MS Dhoni Retirement As wicket keeper MS Dhoni was faster than anyone
एमएस धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी को भावनात्मक विदाई दी है। धोनी के बारे में उन्होंने कहा कि वह विकेटकीपर के तौर पर काफी फुर्तीले थे और वह ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने आने वाले दिनों के लिये क्रिकेट को बदल दिया। धोनी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर, ‘मुझे अब रिटायर्ड समझिए’ पोस्ट लिखकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया। शास्त्री ने दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान की प्रशंसा अपने ही अंदाज में की।


 

Trending Videos
Ravi Shastri on MS Dhoni Retirement As wicket keeper MS Dhoni was faster than anyone
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

शास्त्री ने एक चैनल से बातचीत में कहा, ‘वह किसी से भी कम नहीं है। उसने अपना सफर जहां से शुरू किया, उसने आने वाले दिनों के लिए क्रिकेट को बदल दिया। और उसकी खूबसूरती यह है कि उसने ऐसा सभी प्रारूपों में किया।’ शास्त्री ने कहा कि उनकी स्टंपिंग और रन आउट करने के तरीके का मैं कायल हूं। उनके हाथ इतनी फुर्ती से काम करते थे कि वह किसी जेबकतरे से भी ज्यादा फुर्तीला रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Shastri on MS Dhoni Retirement As wicket keeper MS Dhoni was faster than anyone
रवि शास्त्री - फोटो : social Media

धोनी की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि इतनी शानदार विरासत तैयार करने के बावजूद धोनी के शांत व्यक्तित्व ने उन्हें सबसे अलग बना दिया। उन्होंने कहा, ‘टी20 में उन्होंने विश्व कप दिलाया और कई इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलाए। 50 ओवर के क्रिकेट में उन्होंने विश्व कप दिलाया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारतीय टीम को विश्व रैंकिंग के शिखर पर पहुंचाया। उन्होंने 90 टेस्ट मैच खेले। 

Ravi Shastri on MS Dhoni Retirement As wicket keeper MS Dhoni was faster than anyone
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

शास्त्री ने कहा कि उसने हमेशा जीवन को सहजता से लिया। खड़गपुर से लेकर भारतीय क्रिकेट तक के दिनों तक वह हमेशा उसी पल के हिसाब से चीजें करता। संन्यास लेने के मामले में भी उसने ऐसा ही किया। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि धोनी ने नैसर्गिक नहीं होने के बावजूद विकेटकीपिंग में नए मानंदड स्थापित किए। 

विज्ञापन
Ravi Shastri on MS Dhoni Retirement As wicket keeper MS Dhoni was faster than anyone
एमएस धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा कि लेकिन वह इतना प्रभावी रहा। उसका असर देखिए, बल्लेबाज को पता भी नहीं चलता था कि धोनी ने उसके बेल गिरा दिए, इससे उसकी काबिलियत में चार चांद लग गए। शास्त्री ने कहा कि क्रिकेट के महानतम क्रिकेटरों, महान नहीं बल्कि महानतम क्रिकेटरों में, आपको इस खिलाड़ी को शामिल करना होगा। धोनी भारत के लिए अंतिम बार विश्व कप सेमीफाइनल में जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। अब वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed