फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच विवाद को लेकर हेड कोच शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 12 Apr 2018 05:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
ravi shastri reveals there is no row between ms dhoni and virat kohli
विराट कोहली और एमएस धोनी

विराट कोहली टीम इंडिया के साहसिक कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने बोल्ड फैसले लेकर मैच के नतीजों को बदलकर दिखाया है। कोहली ने इस दौरान कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े। कप्तानी की जिम्मेदारी से भी कोहली के प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ा। इस बारे में वह कहते हैं कि कप्तानी की जिम्मेदारी का उन पर को प्रभाव नहीं पड़ता है।

ravi shastri reveals there is no row between ms dhoni and virat kohli
विराट कोहली - फोटो : BCCI

राष्ट्रीय टीम का 60 या इससे अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ियों में कोहली का विजयी प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम इंडिया को लगातार द्विपक्षीय वन-डे सीरीज में जीत दिलाकर एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को तोड़ा।

ravi shastri reveals there is no row between ms dhoni and virat kohli
विराट-शास्त्री

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली ने जिस तरह मैदान के अंदर और बाहर अपना विकास किया है, वह बेमिसाल है। मुंबई में एक फंक्शन के दौरान बातचीत करते हुए शास्त्री ने कोहली की आक्रामक मानसिकता की तारीफ की। उन्होंने साथ ही कहा कि कोहली की आक्रमकता उन्हें अपने जैसी लगती है। शास्त्री ने इस दौरान एमएस धोनी और विराट कोहली के बीच तकरारों की खबरों पर भी अपनी राय व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
ravi shastri reveals there is no row between ms dhoni and virat kohli
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
पीटीआई के हवाले से शास्त्री ने कहा, 'मुझे विराट कोहली में काफी हद तक अपनी छवि नजर आती है। हमारी मानसिकता बहुत मिलती-जुलती है। हम काफी आक्रामक हैं और प्रतिस्पर्धा करना पसंद करते हैं। जब किसी का दिमाग और वर्क एथिक विराट कोहली जैसा हो तो अन्य खिलाड़ियों को भी ऊर्जा मिलती है। इसलिए टीम इंडिया इस समय काफी सफल हो रही है।'
विज्ञापन
ravi shastri reveals there is no row between ms dhoni and virat kohli
धोनी - फोटो : SELF

शास्त्री ने विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच विवाद की बातों पर कहा, 'एमएस धोनी महान हैं और वह किसी भी परिस्थिति में यही रहेंगे। भले ही वह शून्य पर आउट हो या फिर शतक जमाए। वह छक्का जमाकर विश्व कप जिताए, धोनी एक ही हैं। विराट और धोनी एक-दूसरे की काफी इज्जत करते हैं। दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता है और मीडिया में जो भी आ रहा है, वह सही नहीं है। विराट हमेशा धोनी के पास जाकर सलाह लेते हैं और टीम के लिए यह बेहतरीन हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed