{"_id":"5b0d69844f1c1bf26e8b5273","slug":"rcb-player-sarfaraz-khan-batting-well-in-last-time-of-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बस फॉर्म में आने ही वाला था यह खिलाड़ी कि IPL खत्म हो गया'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'बस फॉर्म में आने ही वाला था यह खिलाड़ी कि IPL खत्म हो गया'
Tue, 29 May 2018 08:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 29 May 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rcb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-11 में विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शेन वॉटसन जैसे दिग्गज खिलाड़ी को छोड़कर सरफराज खान जैसे प्लेयर को रीटेन किया था। हालांकि इस पूरे सीजन सरफराज खान का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। यह बात अलग है कि उन्हें इस सीजन का आखिर में ही कुछ मैच खेलने का मौका मिला था।
2 of 5
sarfaraz khan
इस सीजन में आरसीबी के लिए सात मैच खेलते हुए सरफराज खान ने कुल 51 रन का योगदान दिया। सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 22 रहा। सरफराज ने 10.20 की औसत से ये रन बनाए, जिसमें कुल सात चौके भी शामिल हैं।
3 of 5
सरफराज खान
प्लेऑफ में आरसीबी नहीं पहुंच पाई, लेकिन अंत तक आते-आते इस खिलाड़ी के बल्ले से कुछ अच्छे शॉट निकलने शुरू हो चुके थे। आखिरी मैचों में सरफराज के शॉट देखकर फैंस को लगने लगा था कि इस सीजन में भी सरफराज जरूर कोई न कोई नया फैक्टर लेकर आएंगे। लेकिन जैसे ही यह खिलाड़ी फॉर्म में आया कि आरसीबी प्लेऑफ से ही बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सरफराज खान
बता दें कि सरफराज ने हैरिस शील्ड अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में रिजवी स्प्रिंगफील्ड के लिए खेलते हुए 421 गेंदों में रिकार्ड 439 रनों की पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर के 434 रनों के निजी स्कोर का रिकार्ड तोड़ दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
सरफराज खान
सरफराज अंडर-19 टीम में दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में खेले हैं। द्रविड़ के बारे में बात करते हुए सरफराज ने कहा, “द्रविड़ सर जैसे इंसान काफी कम हैं। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। आने वाले दिनों में उनके जैसे कोच मिलेंगे तो बेशक फायदा होगा। तकनीक के बारे में उनसे काफी कुछ सीखा। अभी भी जब उनसे मिलते हैं तो बात होती है।”
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।