सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आईपीएल-10: नीलामी में क्यों नहीं बिके क्रिकेट के ये बड़े नाम

टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
Reasons Why Big Names Were Not Sold In IPL 10
रैना, धोनी और पठान - फोटो : BCCI
आईपीएल के 10वें सीजन की नीलामी में कई क्रिकेटरों की चांदी हुई। बेन स्टोक्स, कर्ण शर्मा, टायमल मिल्स, कागिसो रबाडा जैसे दिग्गजों के लिए जहां जमकर मारामारी हुई, तो कई बड़े नामों के लिए किसी ने भी बोली नहीं लगाई। हर खिलाड़ी के न बिक पाने के अलग-अलग कारण हैं। जानिए क्यों नहीं बिके क्रिकेट के ये बड़े दिग्गज:
Trending Videos

आईपीएल-10: नीलामी में क्यों नहीं बिके क्रिकेट के यह बड़े नाम

Reasons Why Big Names Were Not Sold In IPL 10
इशांत शर्मा - फोटो : getty
इशांत शर्मा
टीम इंडिया के स्टार इशांत शर्मा के लिए किसी ने भी एक भी बार हाथ आगे नहीं बढ़ाया। इसकी वजह है कि ज्यादातर लोग इशांत को ‘लाल’ गेंद का खिलाड़ी मानते हैं। इसका मतलब है कि इशांत सीमित ओवरों में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। कई लोग तो यह भी मजाक करते हैं कि यदि को मैच हारना है तो इशांत को गेंद थमा दो। इसके अलावा इशांत का बेस प्राइस 2 करोड़ था। संभव है कि यदि वो अपना बेस प्राइस 50 लाख रखते तो कई टीमें उनमें दिलचस्पी दिखा सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल-10: नीलामी में क्यों नहीं बिके क्रिकेट के यह बड़े नाम

Reasons Why Big Names Were Not Sold In IPL 10
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI
चेतेश्वर पुजारा
टेस्ट की तकनीक के सबसे सक्षम इस खिलाड़ी को भी किसी ने नहीं खरीदा। पुजारा एक बहुत ही सक्षम खिलाड़ी हैं और इस बार उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा था, मगर किसी ने भी उनके नाम में खास रुची नहीं दिखाई। चेतेश्वर पुजारा के नाम के साथ ‘टेस्ट प्लेयर’ का ठप्पा लगा हुआ है। पुजारा भारत के लिए सीमित ओवरों का क्रिकेट नहीं खेलते और इसी का खामियाजा उन्हें इस नीलामी में भी भुगतना पड़ा।

आईपीएल-10: नीलामी में क्यों नहीं बिके क्रिकेट के यह बड़े नाम

Reasons Why Big Names Were Not Sold In IPL 10
इरफान पठान
इरफान पठान
आईपीएल के 10वें सीजन में 50 लाख की बेस प्राइस के साथ मैदान में उतरे जूनियर पठान के लिए भी किसी ने दांव नहीं लगाया। पठान पिछले सीजन के 4 मैचों में सिर्फ 32 रन ही बना पाए हैं। इसके अलावा वो लंबे समय से किसी भी आईपीएल टीम को कोई भी मैच जिताने में नाकाम रहे हैं। पठान के लिए कहा जाता है कि वो जनवरी से जून के क्रिकेटर हैं। यानी की वो सिर्फ आईपीएल में खेलने के लिए अच्छा खेल दिखाते हैं।
विज्ञापन

आईपीएल-10: नीलामी में क्यों नहीं बिके क्रिकेट के यह बड़े नाम

Reasons Why Big Names Were Not Sold In IPL 10
इमरान ताहिर - फोटो : Twitter
इमरान ताहिर
टी-20 और वनडे के सबसे बड़े स्पिनर इमरान ताहिर को रीलीज कर दिल्ली ने सबको हैरान किया। आईसीसी ने वनडे और टी-20 में नंबर 1 गेंदबाज ताहिर लेग स्पिन में माहिर हैं। मगर उनके साथ दिक्कत यह है कि वो 38 साल को होने वाले हैं। 50 लाख की उनकी बेस प्राइस के आंकड़े से ज्यादा उनकी उम्र का आंकड़ा उनपर हावी हो गया था। इसके अलावा ताहिर एक विदेशी मूल के खिलाड़ी हैं, जहां ज्यादातर टीमें फूंक-फूंक कर कदम रखती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed