{"_id":"5ad6b8844f1c1b3b0b8b5293","slug":"records-made-in-mumbai-indians-vs-royal-challengers-bangalore-14th-match-ipl-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MIvRCB: 14वें मैच में बने 5 कीर्तिमान, विराट के नाम दर्ज हुआ IPL इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MIvRCB: 14वें मैच में बने 5 कीर्तिमान, विराट के नाम दर्ज हुआ IPL इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Wed, 18 Apr 2018 08:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहित शर्मा (94) की बेहतरीन पारी की बदौलत मेजबान मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर को 46 रनों से हराकर आईपीएल के इस सीजन की पहली जीत अपने नाम दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडिंयस ने निर्धारित 20 ओवर में 213 रन बनाए। जिसके जवाब में आरसीबी 167 रन ही बना सकी और मैच हार गई। आइये नजर डालते हैं मैच के दिन बने रिकॉर्ड्स परः-
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : ipl
विराट कोहली आईपीएल के इतिहास सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपनी 145वीं पारी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने आरसीबी के लिए 5 हजार से ज्यादा रन का स्कोर किया है। रैना के नाम आईपीएल में 4558 रन हैं।
3 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : file photo
बता दें कि यह पहली बार है कि जब किसी टी-20 में दोनों टीमों के कप्तानों ने 90 से अधिक रनों की पारी खेली हो। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 94 और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 92 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुंबई इंडियंस
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में पहला नाम क्रिस गेल का है। उन्होंने अब तक 269 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ते हुए 175 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, रैना के नाम आईपीएल में 174 छक्के दर्ज हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रोहित शर्मा
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले गौतम गंभीर, एमएस धोनी, सुरेश रैना का नाम शामिल है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।