{"_id":"675044074261d6bff70023f8","slug":"report-bcci-responds-to-pcb-demand-of-hybrid-model-for-all-icc-events-in-india-champions-trophy-controversy-2024-12-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: बीसीसीआई का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, कहा- भारत आने वाली टीमों को सुरक्षा का कोई खतरा नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: बीसीसीआई का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, कहा- भारत आने वाली टीमों को सुरक्षा का कोई खतरा नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Dec 2024 05:29 PM IST
सार
भारत को आने वाले समय में आईसीसी की कई प्रतियोगिताओं की मेजबानी करनी है। इनमं श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से महिला वनडे विश्व कप 2025 और 2026 में टी20 विश्व कप शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 4
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच चल रही बातचीत किसी समाधान की ओर बढ़ती नजर नहीं आ रही है> पाकिस्तान बोर्ड द्वारा हाइब्रिड मॉडल को अपनाने के लिए सहमत होने के बाद टूर्नामेंट के होने की कुछ संभावना बढ़ी है। इस दौरान भारत के मैच दुबई में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान ने भी कुछ शर्तें रखी हैं। पीसीबी ने भारत में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंटों को भी इसी 'हाइब्रिड मॉडल' से कराने की मांग की थी। हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान की उन शर्तों को खारिज कर दिया है।
2 of 4
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : Twitter
बीसीसीआई ने सुरक्षा चिंताओं के कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। द टेलीग्राफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने पीसीबी की मांग को खारिज करते हुए कहा है कि भारत में आयोजित होने वाले आईसीसी आयोजनों के लिए हाइब्रिड मॉडल नहीं अपनाया जा सकता क्योंकि देश में कोई सुरक्षा खतरा नहीं है। सूत्रों ने मंगलवार को द टेलीग्राफ को बताया कि बीसीसीआई ने इस संबंध में आईसीसी अधिकारियों को एक स्पष्ट संदेश भेजा है। इससे मामला और बढ़ने की उम्मीद है। बीसीसीआई का तर्क सरल है कि भारत में सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है और इसलिए इस तरह के प्रावधान को स्वीकार करने का कोई सवाल ही नहीं है।
3 of 4
चैंपियंस ट्रॉफी-पीसीबी
- फोटो : @TheRealPCB/PCB
भारत को आने वाले समय में आईसीसी की कई प्रतियोगिताओं की मेजबानी करनी है। इनमं श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से महिला वनडे विश्व कप 2025 और 2026 में टी20 विश्व कप शामिल हैं। 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे विश्व कप भी भारत में आयोजित होने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, 'सभी संबंधित पक्ष संकट को खत्म करने के लिए एक सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं और आईसीसी बोर्ड अगले कुछ दिनों में फिर से बैठक करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
- फोटो : Twitter
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगर इस मामले पर अपना अड़ियल रुख जारी रखता है तो अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी मेजबानी का अधिकार भी खो सकता है। बोर्ड ने इससे पहले कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर आईसीसी टूर्नामेंट को किसी अन्य देश में स्थानांतरित करने का फैसला करता है तो वह चैंपियंस ट्रॉफी से हट जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।