सब्सक्राइब करें
SRH Inning
2/1 (1 ov)
Travis Head 0
Ishan Kishan 2 (5)
Rajasthan Royals elected to bowl

दुनियाभर में भारतीय तेज गेंदबाज बजा रहे डंका, बावजूद इसके रिकी पोंटिंग को रही है शंका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 04 Dec 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
Ricky Ponting Says Indian Attack Fantastic But Spinners Struggle Down Under 
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय तेज आक्रमण की तारीफ की लेकिन साथ ही कहा कि भारतीय स्पिनरों को ऑस्ट्रेलिया में परेशानी पेश आएगी। उन्होंने कहा कि सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण का पलड़ा भारी होगा। 


 

Trending Videos
Ricky Ponting Says Indian Attack Fantastic But Spinners Struggle Down Under 
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाजों के दम पर भारत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा है। तीनों ने पिछले सत्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ricky Ponting Says Indian Attack Fantastic But Spinners Struggle Down Under 
रिकी पोंटिंग

44 साल के पोंटिंग ने कहा कि भारत के पास भले ही मजबूत गेंदबाजी आक्रमण हो, लेकिन उसके स्पिनर ऑस्ट्रेलिया में लय कायम नहीं रख सकेंगे। उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'भारत के गेंदबाज शानदार हैं। बुमराह और शमी पिछले कुछ साल से अच्छा खेल रहे हैं। उमेश यादव और इशांत शर्मा को मिलाकर भारत का तेज आक्रमण अच्छा है।' 

Ricky Ponting Says Indian Attack Fantastic But Spinners Struggle Down Under 
अश्विन और जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'इनके साथ स्पिनर अश्विन और जडेजा को जोड़ दें तो भारत का आक्रमण अच्छा दिखता है लेकिन उसके स्पिनरों को ऑस्ट्रेलिया में दिक्कत आएगी। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय स्पिनरों की तुलना में नाथन लॉयन का रिकॉर्ड बेहतर है।' पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी में विविधता है जिससे वह दूसरी टीमों से बेहतर साबित होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed