फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC Rankings: ऋषभ पंत ने टेस्ट रैंकिंग में कोहली को पीछे छोड़ा, इस स्थान पर पहुंचे; यशस्वी चौथे नंबर पर बरकरार

Wed, 23 Oct 2024 02:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Oct 2024 02:21 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 70 रन बनाने वाले कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल देश के शीर्ष रैंकिंग के बल्लेबाज बने हुए हैं और उन्होंने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है।

विज्ञापन
Rishabh Pant overtook teammate Virat Kohli to reach the sixth spot in the ICC Test rankings for batters
ऋषभ पंत - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिग में टीम के साथी बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में पंच कोहली को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट बल्लेबाजों में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलुरू टेस्ट की दूसरी पारी में 99 रन बनाने वाले पंत ने तीन स्थान की छलांग लगाई है।  
Rishabh Pant overtook teammate Virat Kohli to reach the sixth spot in the ICC Test rankings for batters
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रूट शीर्ष पर बरकरार, रोहित दो स्थान खिसके
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 70 रन बनाने वाले कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल देश के शीर्ष रैंकिंग के बल्लेबाज बने हुए हैं और उन्होंने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी दो स्थान खिसक गए हैं और श्रीलंका के दुमिथ करुणारत्ने के साथ संयुक्त रूप से 15वें स्थान पर हैं। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर अपना दबदबा मजबूत कर लिया है। 
Rishabh Pant overtook teammate Virat Kohli to reach the sixth spot in the ICC Test rankings for batters
रचिन रवींद्र - फोटो : BCCI
रचिन-कॉन्वे की बड़ी छलांग 
न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र और डेवॉन कॉन्वे ने रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। रचिन 36 स्थान के सुधार के साथ 18वें और कॉन्वे 12 स्थान उछलकर 36 स्थान पर आ गए हैं। वहीं, गेंदबाजों के वर्ग में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। हेनरी ने भारत के खिलाफ बंगलुरू टेस्ट में आठ विकेट झटके थे। कीवी टीम के एक अन्य गेंदबाज विलियमस ओरुर्के भी दो स्थान के सुधार के साथ 39वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ओरुर्के ने पहले टेस्ट में सात विकेट चटकाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant overtook teammate Virat Kohli to reach the sixth spot in the ICC Test rankings for batters
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
गेंदबाजों में बुमराह शीर्ष पर मौजूद
पाकिस्तान के स्पिनर नोमान अली इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लेने के दम पर 17वें स्थान पर हैं, जबकि साजिद खान ने 22 स्थान का सुधार किया है और वह 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। साजिद इंग्लैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा भी शीर्ष-10 गेंदबाजों में शामिल हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed