टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शनिवार को मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन का स्लेजिंग के साथ क्रीज पर स्वागत किया। पंत को तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने स्लेज किया था, जिसका जवाब आज उन्हें अलग अंदाज में मिला।
Video: पंत ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की स्लेजिंग का दिया करारा जवाब, बोले- ये हैं अस्थायी कप्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि टिम पैन ने पंत को परेशान करने के लिए कहा था कि एमएस धोनी की वन-डे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है तो अपने समय का उपयोग बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस की तरफ से खेलकर कर सकते हैं। इसके बाद शनिवार को पंत ने जिन शब्दों के साथ पैन का क्रीज पर स्वागत किया, वह सुनकर कोई अपनी हंसी शायद ही रोक सकेगा।
पंत ने मयंक अग्रवाल से बातचीत करते हुए कहा कि ये अस्थायी कप्तान हैं और फिर उन्होंने जडेजा से कहा कि पैन को सिर्फ बात करना ही आता है। पंत ने विकेट के पीछे से कहा, 'हमारे बीच विशेष अतिथि आए हैं। आपने कभी अस्थायी कप्तान शब्द सुना है। जडेजा आपको इन्हें आउट करने के लिए कोई प्रयास नहीं करना होगा।'
It was Rishabh Pant's turn for some fun on the stump mic today... #AUSvIND pic.twitter.com/RS8I6kI55f
उन्होंने आगे कहा, 'पैन को बात करना पसंद है, यही एक चीज है जो वो करते हैं। सिर्फ बोलते हैं।' ओवर समाप्ति के बाद मैदानी अंपायर इयान गोल्ड ने पंत से बातचीत की और उन्हें कुछ समझाइश भी दी। वैसे, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले दो टेस्ट में विकेट के पीछे से अलग-अलग बयान आ रहे हैं।
पैन ने शुक्रवार को धोनी का नाम लेते हुए पंत को स्लेज किया और उन्हें बच्चों की देखभाल करने वाला करार दिया। पैन ने कहा, 'आपको एक बड़ी बात बताऊं कि एमएस धोनी की वन-डे टीम में वापसी हुई है। क्या इससे हरिकेंस को फायदा मिलेगा। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है।'