{"_id":"5f58afa6ffa72e6c6710c602","slug":"rishabh-pant-started-comparing-himself-to-ms-dhoni-msk-prasad-explains-what-went-wrong-with-young-wicket-keeper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'खुद को धोनी समझने लगे हैं ऋषभ पंत, माही से करते हैं तुलना', इसलिए हुए टीम से बाहर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'खुद को धोनी समझने लगे हैं ऋषभ पंत, माही से करते हैं तुलना', इसलिए हुए टीम से बाहर?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 09 Sep 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत और एमएस धोनी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही 15 अगस्त 2020 को संन्यास का एलान किया हो, लेकिन लंबे समय से उनके विकल्प की तलाश शुरू हो चुकी थी। एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति लगातार ऋषभ पंत पर भरोसा जताते रही, उन्हें माही के साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल करती रही, ताकि पंत धोनी से खेल की बारीकियां समझते रहे। शुरुआत में जरूर दिल्ली के इस खिलाड़ी ने खुद को साबित भी किया, लेकिन फिर उनके खेल में गिरावट दर्ज होने लगी। अब ऋषभ की बजाय केएल राहुल को मौके दिए जा रहे हैं।
2 of 5
ऋषभ पंत-एमएस धोनी
- फोटो : social Media
पूरे मामले पर पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने बेबाकी से अपनी बात रखी। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए प्रसाद ने कहा कि, 'पंत अब अपने आदर्श धोनी से न सिर्फ अपनी तुलना कर रहे हैं बल्कि कई मायनों में वह उन्हें कॉपी करने की भी कोशिश कर रहे हैं, इसी के चलते उनके खेल में गिरावट आई है। मेरी तुलना धोनी से होती है, इस उत्साह ने उन्हें भी जकड़ लिया। हमने कई बार उनसे बात की कि वह इससे बाहर आएं।'
3 of 5
सितंबर 2016 से मार्च 2020 तक बतौर चयन कमेटी के चेयरमैन का काम संभालने वाले प्रसाद की जगह मार्च में टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को यह जिम्मेदारी दी गई। भारत के लिए 6 टेस्ट और 17 वन-डे मैच खेल चुके एमएसके ने कहा कि, 'अपने कार्यकाल में मैंने उसे समझाया था कि वह धोनी से खुद की तुलना न करें। अपने खेल पर फोकस करें। प्रसाद ने कहा कि पंत को धोनी की परछाई से बाहर निकलने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साल 2018 में इंग्लैंड में अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद अंग्रेजी सरजमीं और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बनने के बाद पंत को टीम मैनेजमेंट बार-बार मौका देने लगा क्योंकि उनके भीतर प्रतिभा नजर आई। खुद को साबित करने की क्षमता दिखी। अब टीम इंडिया में विकेटकीपर स्पॉट के लिए ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।
विज्ञापन
5 of 5
एमएसके प्रसाद
- फोटो : crictracker
एमएसके प्रसाद ने बतौर मुख्य चयनकर्ता अपने तीन सबसे मुश्किल फैसलों पर भी बात की, जिसमें अंबाती रायुडू को विश्व कप 2019 टीम में जगह न देना। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हार के बाद अश्विन-जड्डू को आराम देना। 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक जड़ने के बावजूद करूण नायर को पर्याप्त मौका न मिलना और धोनी का फेयरवेल मैच जैसे उदाहरण शामिल थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।