फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिकॉर्ड्स बुक की 'मूर्ति' बने रोहित शर्मा, क्रिकेट इतिहास में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

Mon, 09 Jul 2018 04:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
rohit sharma becomes first player to hit three centuries in all formats
rohit sharma - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे व निर्णायक टी-20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाकर रिकॉर्ड्स का अंबार लगा दिया। बता दें कि 'हिटमैन' ने रविवार को 56 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए और टीम इंडिया को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई। रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वन-डे और टी-20 इंटरनेशनल) में तीन या इससे अधिक शतक जमाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

rohit sharma becomes first player to hit three centuries in all formats
रोहित शर्मा

इस दौरान रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स का अंबार लगाया और यह कहना गलत नहीं होगा कि वह रिकॉर्ड्स की मूर्ति बन गए हैं। चलिए नजर डालते हैं कि उन्होंने रविवार को सैकड़ा जमाकर क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए। रोहित शर्मा भारत के पहले जबकि विश्व के दूसरे बल्लेबाज बने, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक जमाए। न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने भी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक ठोके हैं। अब रोहित और मुनरो संयुक्त रूप से इस रिकॉर्ड में शीर्ष पर काबिज हैं।

rohit sharma becomes first player to hit three centuries in all formats
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इस दौरान अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के 2,000 रन पूरे किए। वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के दूसरे जबकि देश के तीसरे क्रिकेटर हैं। अगर महिला और पुरुष क्रिकेट को ध्यान में रखा जाए तो रोहित से पहले मिताली राज और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रोहित के अब कुल 2,086 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 15 अर्धशतक जमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma becomes first player to hit three centuries in all formats
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में पांचवां शतक जमाया। अब रोहित टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में विराट कोहली और सुरेश रैना से आगे निकल गए हैं। विराट और रैना ने टी-20 क्रिकेट में चार-चार शतक जमाए हैं। बता दें कि रोहित के तीन इंटरनेशनल शतक के अलावा एक शतक आईपीएल में मुंबई इंडियंस जबकि एक शतक 2007 में गुजरात के खिलाफ टी-20 मैच में लगाया था।

विज्ञापन
rohit sharma becomes first player to hit three centuries in all formats
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को क्यों 'हिटमैन' कहा जाता है, यह इससे साफ तौर पर साबित हो जाता है। 'हिटमैन' विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वन-डे और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन दोहरे और इतने ही शतक जमाए हो। रोहित ने वन-डे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं और यह कारनामा करने वाले वह विश्व के पहले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी तीन शतक जड़े हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed