फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
446/7 (112 ov)
Manav Suthar 23(41)*
Mohammed Siraj 11 (10)
Day 2 - Session 3, India elected to bat

INDvSL: रोहित शर्मा का सुपरहिट शो, तूफानी अंदाज में तोड़े कई रिकॉर्ड्स

Wed, 13 Dec 2017 04:59 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम Updated Wed, 13 Dec 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
rohit sharma hits double century records tumble in second odi against sri lanka
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने दूसरे वन-डे में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और केवल 153 गेंदों में 13 चौको व 12 छक्को की मदद से 208* रन बनाए। रोहित ने पहले 100 रन 115 गेंदों में 86.96 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए जबकि दूसरा शतक उन्होंने केवल 36 गेंदों में 277.78 की स्ट्राइक रेट से ठोके। रोहित ने 207 मिनट क्रीज पर समय बिताकर दोहरा शतक जड़ा।

rohit sharma hits double century records tumble in second odi against sri lanka
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

रोहित की पारी देखने के बाद उनका नाम रो 'सुपरहिट' शो रख दिया गया है। टीम इंडिया के कप्तान ने अपने वन-डे करियर का तीसरा दोहरा शतक जमाया और वो ऐसा करने वाले विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं। रोहित के अलावा वन-डे क्रिकेट में चार बल्लेबाज सिर्फ एक दोहरा शतक जमा सके हैं। रोहित का यह शतक इसलिए बेहद खास है क्योंकि उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह के दिन यह कमाल किया। चलिए गौर करते हैं कि 'हिटमैन' ने अपनी पारी के दौरान क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए:

rohit sharma hits double century records tumble in second odi against sri lanka

रोहित शर्मा वन-डे क्रिकेट में बतौर कप्तान दोहरा शतक जमाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले वीरेंद्र सहवाग ने 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में बतौर कप्तान दोहरा शतक जमाया था। सहवाग ने 149 गेंदों में 25 चौको और 7 छक्को की मदद से 219 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने यह मैच 153 रन से जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rohit sharma hits double century records tumble in second odi against sri lanka
रोहित शर्मा - फोटो : twitter

रोहित शर्मा ने दूसरे वन-डे में रिकॉर्ड 12 छक्के जड़े। भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है। वैसे यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 छक्के जमाए थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भी डीविलियर्स ही काबिज हैं। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से लोकप्रिय डीविलियर्स ने 2015 में मुंबई में टीम इंडिया के खिलाफ 11 हवाई फायर किए थे।

विज्ञापन
rohit sharma hits double century records tumble in second odi against sri lanka
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
टीम इंडिया की तरफ से वन-डे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। 'हिटमैन' ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 छक्के जड़े थे। आज श्रीलंका के खिलाफ 12 छक्के जमाए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी काबिज हैं, जिन्होंने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के जमाए थे। फिर चौथे नंबर पर रोहित शर्मा काबिज हैं। 2014 में शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 9 छक्के जमाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed